पश्चिमी यूक्रेन में सैन्य अड्डे पर हुए रूसी हवाई हमले में 35 लोगों की मौत

रूसी सेना ने रविवार सुबह पश्चिमी यूक्रेन में एक सैन्य प्रशिक्षण अड्डे पर हमला किया, जिससे रूस का आक्रमण पोलैंड के साथ यूक्रेन की लगती सीमा के करीब पहुंच गया है. क्षेत्रीय प्रशासन ने संभावित हताहतों के बारे में कोई विवरण दिए बिना कहा कि लवीव के उत्तर-पश्चिम में 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यारोविव सैन्य रेंज में आठ रॉकेट दागे गए. यह सीमा पोलैंड के साथ यूक्रेन की सीमा से 35 किलोमीटर दूर है.

मारियुपोल: पश्चिमी यूक्रेन में स्थित सैन्य प्रशिक्षण अड्डे पर हुए रूसी हवाई हमले में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई जबकि 57 अन्य घायल हुए हैं. एक स्थानीय अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. इस रूसी हमले से युद्ध पोलैंड सीमा के करीब तक पहुंच गया है. इससे पहले रूस के एक वरिष्ठ राजनयिक ने चेताया था कि विदेशों से यूक्रेन को मिलने वाले सैन्य साजो-सामान को मॉस्को निशाना बनाएगा. लवीव प्रांत के गवर्नर मक्सिम कोजित्स्काई ने कहा कि रूसी बलों ने लवीव शहर के उत्तर-पश्चिम में 30 किलोमीटर दूर स्थित यावोरिव सैन्य ठिकाने पर कम से कम 30 क्रूज मिसाइल दागीं.

ये सैन्य अड्डा पोलैंड सीमा से 35 किलोमीटर दूर यूक्रेनी क्षेत्र में स्थित है. अधिकारियों का कहना है कि रूसी सैनिकों ने पश्चिमी यूक्रेनी शहर इवानो-फ्रेंक्विस्क स्थित हवाई अड्डे पर भी गोलीबारी की है. मेयर रुस्लान मार्टसिंकिवि ने कहा कि ऐसे हमले करके रूस डर और अराजकता पैदा करना चाहता है. अमेरिका ने 2015 से यूक्रेन की सेना को प्रशिक्षित करने के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षकों को सैन्य रेंज में भेजा है, जिसे यारोविव इंटरनेशनल पीसकीपिंग एंड सिक्योरिटी सेंटर के रूप में भी जाना जाता है और इस केंद्र ने अंतरराष्ट्रीय नाटो सैन्य अभ्यास की मेजबानी भी की है.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!