उत्तरी इराक में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर मिसाइल से हमला

बगदाद: इराक के इरबिल शहर में रविवार को अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर कम से कम छह मिसाइल दागी गयीं और इनमें से अधिकतर मिसाइल वाणिज्य दूतावास पर आकर गिरीं. इराक और अमेरिका के सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अमेरिका के एक अधिकारी ने बताया कि ये मिसाइल पड़ोसी मुल्क ईरान से दागी गयीं. इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितनी मिसाइल दागी गयीं और वे कहां गिरी. उन्होंने कहा कि यह भी स्पष्ट नहीं है कि इन हमलों में कोई हताहत हुआ है या नहीं. इराक के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि हमले में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. ये हमले आधी रात के ठीक बाद में किए गए हैं और इनसे क्षेत्र में ढांचागत नुकसान हुआ है.

वहीं, न्यूज एजेंसी के मुताबिक ट्वीट करते हुए लिखा कि इराकी सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि इराक के उत्तरी शहर इरबिल में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की ओर 12 मिसाइलें दागी गई हैं. अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने कहा कि पड़ोसी ईरान से शहर में मिसाइलें दागी गईं.

एक अन्य अधिकारी ने भी कहा कि बैलेस्टिक मिसाइल ईरान से दागी गयीं. टेलीविजन चैनल कुर्दिस्तान24 का कार्यालय अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास ही है और उसने हमले के बाद अपने कार्यालय में कांच के टुकड़े और मलबे की तस्वीरें दिखायीं. एक बयान में कहा गया कि इरबिल को रविवार सुबह, ‘कई मिसाइल से निशाना बनाया गया. इसमें कहा गया कि सुरक्षा बल मामले की जांच कर रहे हैं और शीघ्र ही और अधिक जानकारी देंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!