पंजाब विस चुनाव- हार के बाद बिफरे सिद्धू बोले- मुझे गिराने वाले 100 गुना नीचे गिरे

चंडीगढ़ । पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी पराजय के बाद भी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के तेवर जस के तस बने हैं। सिद्धू ने जनता के फैसले को सही करार दिया है। सिद्धू ने कहा कि जनता ने परंपरागत राजनीतिक सिस्टम को खारिज कर दिया है, जो अच्छी बात है। सिद्धू ने कहा, ‘यह बदलाव की राजनीति है। मैं पंजाब के लोगों को बधाई देता हूं कि उन्होंने इस तरह का अच्छा फैसला लिया है। पुरानी व्यवस्था को खत्म करके लोगों ने नई नींव रखी है। लोगों ने बड़ा बदलाव किया है और वे गलत नहीं हैं।’ अमृतसर पूर्व सीट से खुद ‘आप’ कैंडिडेट जीवन ज्योत कौर के हाथों हारने वाले सिद्धू ने कहा, ‘मेरा लक्ष्य पंजाब का विकास करना है। मैं पंजाब के साथ खड़ा हूं और हमेशा साथ रहूंगा। जो भी पंजाब से प्यार करता है, वह हार और जीत की परवाह नहीं करेगा।’
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मुद्दा एक ही है कि कैसे पंजाब को जीत दिलाई जाए। यही नहीं एक बार फिर से उन्होंने पार्टी के ही नेताओं पर हमला बोला। सिद्धू ने कहा, ‘जिन लोगों ने नवजोत सिंह सिद्धू के लिए गड्ढा खोदने का काम किया था, वे 100 गुना नीचे जा गिरे। तीन से 4 मुख्यमंत्री हार चुके हैं। यह आपके कर्म ही हैं। जैसा आपने बोया था, वैसा ही काटेंगे।’ यही नहीं नवजोत सिंह सिद्धू ने संकेतों में ही इस हार के लिए चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम फेस बनाए जाने को जिम्मेदार ठहराया है। इसके लिए सिद्धू ने पार्टी हाईकमान पर भी हमला बोला है। सिद्धू ने कहा कि राहुल गांधी की ओर से चन्नी के नाम का ऐलान कर दिया गया और मैं उनके साथ अंत तक खड़ा रहा। वह मेरे विधानसभा क्षेत्र में भी आए। लेकिन मैं इस डिटेल में नहीं जाना चाहूंगा कि पार्टी के फैसले को लोगों ने स्वीकार नहीं किया है। यह तो हाईकमान का फैसला था।’ आखिर इस हार के लिए वह किसे जिम्मेदार ठहराते हैं? इस सवाल पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि जिम्मेदारी तय करना या फिर किसी पर सवाल खड़े करना छोटी सोच वाले लोगों का काम होता है। हमारी चिंताएं इससे कहीं ज्यादा हैं। व्यक्तिगत नहीं हैं। पंजाब प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को जनता ने 2017 में बहुमत दिया था, लेकिन सरकार उसकी भरपाई अपने काम से नहीं कर पाई।
चन्नी ने प्रचार के लिए मुझे बुलाया ही नहीं-
चुनाव में अपनी विधानसभा से बाहर प्रचार के लिए न निकलने पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि यह तो सीएम का विशेषाधिकार था। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने मुझसे प्रचार के लिए होता तो मैं जरूर बाहर निकलता। गौरतलब है कि पूरे चुनाव के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी के बीच मतभेद देखने को मिले थे। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!