सिंधिया की सोनिया से मुलाकात टली

भोपाल / नई दिल्ली । मध्यप्रदेश कांग्रेस में जारी घमासान का समाधान निकालने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया की बैठक नहीं हो पाई। इस वजह से मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार में बाहरी दखल को लेकर पार्टी में चल रही खींचतान के हल का फार्मूला अभी तय नहीं हो पाया है।

मध्यप्रदेश में बाहरी दखल की शिकायत वैसे तो सिंधिया गुट के नेताओं ने आलाकमान को पहले ही भेज दी है। लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया की इस पर हाईकमान से सीधी बात नहीं हुई है। मुख्यमंत्री कमलनाथ और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की अपने खिलाफ कथित लामबंदी के मसले पर अपनी बात रखने के लिए मंगलवार को सिंधिया को सोनिया गांधी से मिलना था, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष की व्यस्तता और फिर सिंधिया के महाराष्ट्र की स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक में शामिल होने के कारण मुलाकात टल गई।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि सिंधिया अब बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष से मिल सकते हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस के खुले घमासान को लेकर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पहले ही अलग-अलग सोनिया गांधी से मिल कर अपना पक्ष रख चुके हैं।

सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस में खुले तौर पर जारी घमासान पर कड़ा रूख अख्तियार करते हुए इससे जुड़े सभी पक्षों की शिकायतें पार्टी केंद्रीय अनुशासन समिति के अध्यक्ष एके एंटनी को सौंप दी थी। एंटनी समिति से सरकार में बाहरी दखल की शिकायतों से लेकर नेताओं के बड़बोले बयानों पर गौर कर उचित कदम उठाने को कहा गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!