IPL से पहले गुजरात टाइटंस की टीम करेगी उद्घाटन समारोह का आयोजन

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की नई टीम गुजरात टाइटंस ने एलान किया है कि वे रविवार को नरेंद्र मोदी स्ट्रेडियम में अपने एक उद्घाटन समारोह का आयोजन करेंगे। ये विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम होने के साथ-साथ गुजरात टाइटंस का होम ग्राउंड भी है। इस समारोह में गुजरात टाइटंस टीम की भावना और राज्य की विरासत की झलक देखने को मिलेगी। इस कार्यक्रम में टीम के सभी खिलाड़ी, सपोर्टिंग स्टाफ के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। इस समारोह में ही टीम अपनी जर्सी भी लांच करेगी। इसे फैंस को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। टीम फ्रेंचाइजी के बीच लोगो और जर्सी लांच करने की परंपरा पुरानी रही है। गुजरात की टीम हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में काफी बैलेंस दिख रही है। टीम ने जनवरी में पांड्या, राशिद खान और शुभमन गिल को साइन किया था। टीम अपने आइपीएल सफर के लिए पूरी तरह से उत्साहित है। टीम ट्रेनिंग सेशन नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करेगी। टीम अपना पहला मैच 28 मार्च को एक और नई टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ खेलेगी।

गुजरात टाइटंस टीम – हार्दिक पांड्या(कप्तान) राशिद खान, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, रहमानूल्लाह गुरबाड, लॉकी फर्ग्यूसन, अभिनव सदरंगानी, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, विजय शंकर, जयंत यादव, डोमिनिक ड्रेक, दर्शन नालकांडे, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ, प्रदीप सांगवान, डेविड मिलर, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, वरुण एरान, बी साई सुदर्शन।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!