श्रीसंत ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से लिया संन्यास, बैन के बाद की थी वापसी

टीम इंडिया के अनुभवी खिलाड़ी एस. श्रीसंत ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उन्होंने ट्विटर पर यह जानकारी शेयर की. श्रीसंत ने बताया कि वे फर्स्ट क्लास क्रिकेट के साथ-साथ सभी फॉर्मेट्स से संन्यास ले रहे हैं. श्रीसंत पर आईपीएल 2013 के दौरान मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था. इसके बाद उन पर बैन लगा दिया गया था. उन्होंने बैन के बाद वापसी की थी. लेकिन आईपीएल ऑक्शन में उन्हें किसी ने नहीं खरीदा. श्रीसंत ने आखिरी मैच मेघालय के खिलाफ खेला था. फरवरी 2022 में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने 2 विकेट लिए थे.

श्रीसंत ने ट्विटर पर लिखा, ”आज मेरे लिए एक कठिन दिन है, साथ ही यह रिफ्लेक्शन और कृतज्ञता का भी दिन है. Ecc, एर्नाकुलम जिले के लिए खेलने का अलग अनुभव रहा है. एक क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में अपने 25 साल के करियर के दौरान, मैंने हमेशा प्रतिस्पर्धा, जुनून और दृढ़ता के उच्चतम मानकों के साथ तैयारी और प्रशिक्षण के दौरान सफलता और क्रिकेट खेल जीतने का प्रयास किया है. मेरे परिवार, मेरे साथियों और भारत के लोगों का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है.”

उन्होंने लिखा, ”बहुत दुख के साथ लेकिन अफसोस के बिना, मैं यह भारी मन से कहता हूं: मैं भारतीय घरेलू (प्रथम श्रेणी और सभी प्रारूपों) क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं. अगली पीढ़ी के क्रिकेटरों के लिए..मैंने अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर समाप्त करने का फैसला किया है. यह निर्णय मेरा है, हालांकि मैं जानता हूं कि इससे मुझे खुशी नहीं मिलेगी, यह मेरे जीवन में इस समय लेने के लिए सही और सम्मानजनक कदम है. मैंने हर पल को संजोया है.”

श्रीसंत के करियर पर नजर डालें तो वह अच्छा रहा है. उन्होंने टीम इंडिया के लिए 27 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान श्रीसंत ने 87 विकेट झटके हैं. उन्होंने 53 वनडे मैचों में 75 विकेट लिए हैं. जबकि 10 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 7 विकेट ले चुके हैं. श्रीसंत आईपीएल के 44 मैचों में 40 विकेट ले चुके हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!