योगी की राह पर शिवराज: पहली बार दिया हार्डकोर हिंदुत्व की ओर बढ़ने का संकेत, लगाये जय श्रीराम के नारे

भोपाल। यूपी की तर्ज पर अब मध्यप्रदेश भी राम-राम के नारे लगाएगा. चार राज्यों में भाजपा को मिली जीत से उत्साहित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जय श्री राम के नारे लगाए. इससे पहले सीएम भारत माता की जय के नारे लगाते हुए ही दिखाई देते थे. सीएम शिवराज ने पीएम नरेंद्र मोदी को अद्भुत पुरुष बताते हुए उन्हें जीत का श्रेय दिया. उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने कामों को ठीक से जनता तक क्रियान्वित किया.

राममय हुए सीएम शिवराज
यूपी सहित चार राज्यों में मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2023 की तैयारी में जुट जाएं. जिस तरह से यूपी में उम्मीद से ज्यादा सीटें बीजेपी को मिली उस लिहाज से प्रदेश भाजपा और शिवराज राम मय दिखाई दे रहे हैं. इसका ताजा उदाहरण सरकार के बजट में दिखा, जहां भगवान श्रीराम का नाम लेकर बजट की शुरुआत की गई. इसके अलावा, सिर पर भगवा रंग की पगड़ी एवं गमछा पहनकर तथा तिलक लगाकर आये एक मंत्री ने भी सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया.

मध्यप्रदेश बीजेपी हार्ड हिंदुत्व की तरफ
उत्तर प्रदेश की तरह ही इस बार प्रदेश की बीजेपी भी हार्डकोर हिंदुत्व की तरफ बढ़ चली है. अभी तक सीएम शिवराज को पोलाइट नेता माना जाता है, लेकिन योगी की जीत के बाद सीएम शिवराज भी राम राम गाने लगे हैं. एक वक्त वह था जब नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री रहते हुए टोपी पहनने से इंकार कर दिया था, तो वहीं भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ईद के दिन टोपी पहन कर बीजेपी खेमे को चौंका दिया था.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!