बीजेपी की जीत पर जश्न, CM शिवराज बोले – ये तुष्टीकरण की राजनीति की हार है

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में आए नतीजों को लेकर खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि इन नतीजों ने साफ कर दिया है कि देश में अब तुष्टीकरण की राजनीति नहीं चलेगी. सीएम शिवराज ने कहा कि आतंकवाद और गुंडागर्दी करने वालों का राजनीति में कोई स्थान नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकास और गरीब कल्याण की जो योजनाएं चलाई गई हैं, उसने इन नतीजों के जरिए एक बार फिर साबित कर दिया है कि जनता का उन पर पूरा भरोसा है.

प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की जीत है यह

सीएम शिवराज ने कहा कि यूपी सहित चार राज्यों में बीजेपी ने विजय का नया इतिहास रचा है. मुख्यमंत्री चौहान ने उत्तर प्रदेश, मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड में आए बेहतर नतीजों को लेकर कहा कि इन राज्यों के चुनाव में बीजेपी ऐतिहासिक विजय की ओर बढ़ रही है. चार राज्यों में महाविजय हो रही है. यह हमारे प्रधानमंत्री के प्रति जनता के विश्वास की वजह से है.

पीएम मोदी ने गरीबों का कल्याण किया

सीएम शिवराज ने कहा क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता ने विश्वास ही नहीं जताया, बल्कि लोग प्रधानमंत्री मोदी को को भक्ति के भाव से भी देखते हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने देश का विकास किया है, गरीबों के कल्याण की कई योजनाएं चलाई हैं. गरीबों के कल्याण के लिए जो काम किए हैं, वह अभूतपूर्व हैं. इसीलिए उन्हें सबका साथ और सबका विश्वास मिला है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राजनीति में संप्रदायवाद व जातिवाद से लोगों का विश्वास पूरी तरह से उठ चुका है.

यूपी के रुझानों में बीजेपी बहुत आगे

उत्तर प्रदेश का जनादेश आ गया है. शुरुआती रुझान में प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है. अभी तक बीजेपी 264 से अधिक सीटों पर आगे है, जबकि सपा 130 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. सिराथू विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं. केशव प्रसाद मौर्य़ा के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने पल्लवी पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!