मप्र विधानसभा के संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह से कांग्रेस का बहिष्कार, चयन समिति से गोविंद सिंह का इस्तीफा

मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रतिष्ठित संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह से कांग्रेस ने बहिष्कार कर दिया। पुरस्कार की चयन समिति से भी कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने इस्तीफा दे दिया। आपको बता दें यह सब इसलिए हुआ क्योंकि कार्यक्रम के कार्ड में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ का नाम नहीं छापा गया था। गौरतलब है कि समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के हाथों से चयनित मंत्री, विधायक, पत्रकार और विधानसभा सचिवालय के श्रेष्ठ कर्मचारी सम्मानित हुए। 

मध्य प्रदेश विधानसभा ने 2008 के बाद पहली बार संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कारों की घोषणा की गईृ जिसमें चयनित सर्वश्रेष्ठ मंत्री, सर्वश्रेष्ठ विधायक तथा संसदीय पत्रकारिता से जुड़े प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों सहित विधान सभा सचिवालय के सर्वश्रेष्ठ अधिकारी और कर्मचारी का सम्मानित किया गया। विधानसभा परिसर में हो रहे इस आयोजन के आमंत्रण पत्रों में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ का नाम नहीं था। यह देखकर कांग्रेस विधायक दल की नाराजगी सातवें आसमान पर पहुंच गई। 

विधानसभा के कार्यक्रमों के लिए नियम तय

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने कहा कि विधानसभा के कार्यक्रमों के लिए नियम तय है। कार्यक्रमों के आमंत्रण पत्र में विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष का नाम छपता है लेकिन संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह के आमंत्रण पत्र में नेता प्रतिपक्ष का नाम नहीं था। यह नेता प्रतिपक्ष का अपमान है और इसीलिए कांग्रेस विधायक दल ने समारोह का बहिष्कार किया। 

गोविंद सिंह ने भी इस्तीफा दिया

विधानसभा के संसदीय उत्कृष्ट पुरस्कारों की चयन समिति में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक डॉ. गोविंद सिंह थे लेकिन जब आमंत्रण पत्र में नेता प्रतिपक्ष का नाम नहीं छापा गया तो उन्होंने समिति से इस्तीफा दे दिया। प्रजापति ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष के साथ अपमानजनक रवैये की वजह से डॉ. सिंह ने समिति से इस्तीफा दिया। 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!