चुनाव नतीजों के रुझान और एशियाई बाजारों में तेजी के चलते शानदार बढ़त के साथ खुले भारतीय शेयर बाजार

एशियाई शेयर बाजारों में शानदार देती के साथ भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को शानदार तेजी के साथ खुले हैं. मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 1150 अंकों की तेजी के साथ 55,809 खुला है तो निफ्टी में 411 अंकों की तेजी के साथ 16,757 पर कारोबार की शुरुआत हुई है. पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती भी शुरू हो चुकी है जिसके बीजेपी के बेहतर प्रदर्शन के रुझान मिल रहे हैं इसका भी फायदा बाजार को दिखता मिल रहा है. 

शेयर बाजार में बैंकिंग, ऑटो, आईटी, फार्मा रियल एस्टेट, एनर्जी जैसे सेक्टरों के शेयर में शानदार तेजी देखी जा रही है. स्मॉल कैप, मिड कैप के शेयरों में शानदार खरीदारी देखी जा रही है. केवल मेटल्स ऐसा सेक्टर है जिसमें बिकवाली देखी जा रही है. सेंसेक्स के सभी 30 स्टॉक हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं. वहीं निफ्टी के 50 शेयरों में 46 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं जबकि 4 शेयर लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं. 

चढ़ने वाले शेयर्स
बाजार में चढ़ने वाले शेयरों पर नजर डालें तो एक्सिस बैंक 4.34 फीसदी, एसबीआई 3.62 फीसदी, मारुति 3.40 फीसदी, एशियन पेंट्स 3.34 फीसदी, आईसीआईसीआई 3.28 फीसदी,  बजाज फाइसैंस 2.72 फीसदी, कोटक महिंद्रा 2.23 फीसदी, लार्सन 1.98 फीसदी, डॉ रेड्डी 1.15 फीसदी, आईटीसी 0.28 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.52 फीसदी, सन फार्मा 0.38 फीसदी, विप्रो 0.79 फीसदी,  इंफोसिस 0.66  फीसदी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं.


गिरने वाले शेयर
कोल इंडिया 2.71 फीसदी, ओएनसीजी 2.51 फीसदी, हिंडाल्को 1.11 फीसदी, आईटीसी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. 

एशियाई बाजारों में शानदार तेजी का फायदा भारतीय बाजारों को दिखता मिल रहा है.  ताईवान का शेयर बाजार 2.53 फीसदी के साथ , स्ट्रेट टाईम्स 1.75 फीसदी, कोस्पी 2.10 फीसदी, हैंगसेंग 1.69 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है. शंघाई का इंडेक्स भी 1.56 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. इससे पहले अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को शानदार तेजी के साथ बंद हुए उसके चलते भी बाजार में तेजी है. नैसडैक ( Nasdaq) 3.59% की तेजी के साथ 460 अंक चढ़कर बंद हुआ है. 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!