चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की जैसी आशंका थी चेक करें आज के रेट्स

चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की जैसी आशंका थी वैसा नहीं हुआ। दो दिन तक ईंधन के दाम में कोई बदलाव नजर नहीं आया। इस बीच आज उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के चुनाव परिणाम के लिए वोटों की गिनती शुरू हो रही है। इलेक्शन रिजल्ट के पहले पेट्रोलियम कंपनियों पेट्रोल-छीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आशंकाओं के विपरीत चुनाव खत्म होने के तिसरे दिन भी राहत रही।  घरेलू स्तर पर आज  लगातार 125 दिन बाद भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि, कच्चा तेल  भी अब 111 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जो पिछले 140 डॉलर प्रति बैरल के मुकाबले सस्ता है। गुरुवार को देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये (Delhi Petrol Price) बनी हुई है, जबकि डीजल की कीमत 86.67 रुपये (Delhi Diesel Price) है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है, जबकि डीजल 94.14 रुपये पर है। नए रेट के मुताबिक आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है।  पेट्रोल भापेाल, जयपुर, पटना, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में 100 के पार है।

शहर का नामपेट्रोल रुपये/लीटरडीजल रुपये/लीटर
पोर्ट ब्लेयर82.9677.13
चंडीगढ़94.2380.9
आगरा95.0586.56
लखनऊ95.2886.8
दिल्ली95.4186.67
नोएडा95.5187.01
रांची98.5291.56
बेंगलुरु100.5885.01
चेन्नई101.491.43
कोलकाता104.6789.79
पटना105.991.09
जयपुर107.0690.7
भोपाल107.2390.87
मुंबई109.9894.14
श्रीगंगानगर112.1195.26

यूक्रेन-रूस में जारी भीषण युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर चले गए थे और  उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के कारण बीते चार महीने से ईंधन के दाम नहीं बढ़े हैं। गौरतलब है कि भारत अपनी कच्चे तेल की 85 प्रतिशत जरूरत आयात के जरिए पूरा करता है। तेल की कीमतों में इस साल पहले से ही 60 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हो चुकी है और कमजोर रुपया देश के लिए और परेशानी बढ़ रहा है।

https://images1.livehindustan.com/uploadimage/library/2022/03/10/16_9/16_9_1/crude_oil_price_latest_1646873346.JPG

आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!