यूपी चुनाव के इस बूथ पर नहीं होगी मतगणना, आयोग ने लगाई रोक, जानें वजह

कुशीनगर  विधानसभा चुनाव के दौरान कुशीनगर जिले के फाजिलनगर विधानसभा सभा क्षेत्र के 105 नम्बर बूथ पर मॉकपोल के वोट डिलीट किए बिना मतदान कराकर ईवीएम जमा करा दी गई। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग ने उक्त बूथ की मतगणना पर रोक लगा दी है। हार-जीत का अंतर बूथ पर पड़े मतों से बराबर या कम होने पर ही वीवीपैट की पर्ची के आधार पर अलग से गणना होगी।

छठे चरण के चुनाव में गत 7 मार्च को फाजिलनगर विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय बरवा राजापाकड़ के 105 नंबर बूथ पर राजनीतिक दलों के अभिकर्ताओं से मॉकपोल कराया गया। इस प्रक्रिया में विभिन्न प्रत्याशियों के मत डाल कर यह चेक किया जाता है कि जिस व्यक्ति के पक्ष में मतदान किया, उसे ही मिला है या नहीं।

नियमानुसार ईवीएम चेक करने के बाद मॉकपोल के मतों को डिलीट करने के बाद मतदान शुरू कराया जाता है लेकिन मतदान ड्यूटी में लगे कर्मी उसे डिलीट करना भूल गए और मॉकपोल के मतों के साथ ही मतदान शुरू करा दिया। इस बात की जानकारी चुनाव प्रेक्षक को हुई तो उन्होंने इसकी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग को दी। रिपोर्ट के आधार पर यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारी कुशीनगर को यह आदेश दिया है कि उक्त बूथ की मतगणना नहीं की जाएगी। अगर मतगणना समाप्त होने पर जीत-हार का अंतर उस बूथ पर पड़े मतों के बराबर या कम होगा तो ऐसी स्थिति में उस बूथ के वीवीपैट की पेपर स्लिप के आधार पर गणना की जाएगी।

बूथ पर पड़े मतों की संख्या है 594

फाजिलनगर विधानसभा सभा क्षेत्र में बरवा राजापाकड़ के 105 नम्बर बूथ पर कुल 1075 वोट हैं। इनमें से वोटिंग समाप्त होने के बाद कुल पड़े मतों की संख्या 594 बतायी गयी है।
 
सबसे अंत में रात ढाई बजे जमा हुई थी ईवीएम

फाजिलनगर की बूथ संख्या 105 की ईवीएम सबसे बाद में रात करीब ढाई बजे स्ट्रांग रूम में जमा हुई थी। तब जिला निर्वाचन विभाग ने बताया था कि मतदान अधिकारी ईवीएम लेकर परिसर के मैदान में सो गए थे। कई बार अनाउंस करने के बाद वह जागे, तब ईवीएम जमा हो सकी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!