सपा गठबंधन होगा जीरो, एनडीए का गठबंधन बनेगा सुपर हीरो: अनुप्रिया पटेल

जौनपुर । अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले छह चरणों में भाजपा नीति राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पक्ष में बह रही बयान सातवें चरण तक तूफान में तब्दील हो चुकी है और दस मार्च को जब ईवीएम का पिटारा खुलेगा तो राजग सुपर हीरो बनकर सामने आएगा जबकि समाजवादी गठबंधन रसातल में चला जाएगा। मड़ियाहूं विधानसभा के भाऊपुर चौकी के सामने स्थित मैदान में पार्टी प्रत्याशी आरके पटेल के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये अनुप्रिया ने कहा ‎कि पहले चरण से लेकर छठे चरण के चुनाव में बयार बह रही थी, अब सातवें चरण में एनडीए का तूफान बह रहा है। 10 मार्च ज्यादा दूर नहीं है जब चुनावी परिणाम आएगा तो एनडीए का गठबंधन सुपर हीरो बनकर निकलेगा और बाकी जो गठबंधन है बड़ा वाला जीरो बनकर निकलेगा। मड़ियाहूं की धरती अपना दल के लिए शुरुआती दौर से एक उपजाऊ भूमि रही है। जब से अपना दल का यह कारवां पार्टी संस्थापक सोने लाल पटेल के नेतृत्व में आगे बढ़ा तब से लेकर आज तक 1995 से लेकर 2022 तक मडियाहूं की जनता का स्नेह, समर्पण, आशीर्वाद, अमूल्य धरोहर के रूप में हमेशा मिला है। इसलिए हम इस जनता का हमेशा ऋणी रहूंगी। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मड़ियाहूं की धरती ने अपना दल के संगठन का एक नहीं अनेक बार साथ दिया। पार्टी को हमेशा साथ लेकर चलने और पार्टी को बढ़ाने का काम किया है। यह सब पार्टी के कार्यकर्ताओं का मेहनत है जो निरंतर हमेशा मनोबल बढ़ाया है, जिसके कारण मड़ियाहूं की धरती ने हमें विजय का तिलक लगाने का काम किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!