बजट सत्र शुरू होने से पहले महाकाल की शरण में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, परिवार संग बाबा का किया अभिषेक

उज्जैन। बाबा महाकाल के दरवार को लाखों हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का खास केंद्र माना जाता है जहां हर रोज आम व खास शीश झुकाने बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं. इसी के साथ ही प्रदेश के बजट सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम रविवार शाम विश्व प्रसिद्ध दक्षिण मुखी ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने करीब 20 मिनट तक गर्भ गृह में अभिषेक पुजारियों के माध्यम से किया. इस दौरान गिरीश गौतम ने कहा कि, सब महाकाल की ही कृपा है, सत्र शुरू करने से पहले अनुमति लेने आता हूं.

सिर्फ 12 विधायकों ने पूछे सवाल
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि, विधानसभा का सत्र 7 मार्च से शुरू हो रहा है, विधानसभा सत्र को देखते हुए सभी विधायकों को ऑनलाइन सवाल पूछने की सुविधा दी गई थी, लेकिन सिर्फ 12 विधायक ही ऐसे हैं जिन्होंने इसका लाभ उठाया और सारे सवाल ऑनलाइन ही पूछे हैं. बता दें कि, इस बार बजट सत्र के लिए विधानसभा को कुल 4518 सवाल मिले हैं, इनमें 2267 सवाल ऑफलाइन पूछे गए हैं जबकि 2251 सवाल ऑनलाइन पूछे गए हैं. हालांकि 86 विधायकों ने ऑनलाइन सवाल पूछे हैं जिनमें से 12 ऐसे हैं जो कि 100% ऑनलाइन सवाल वाले रहे.

इतना कर्ज लेगी सरकार
विधानसभा के बजट सत्र शुरू होने से पहले शिवराज सरकार 8 मार्च को खुले बाजार से फिर ₹2000 करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है, राज्य सरकार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुंबई ऑफिस के जरिए ई कुबेर सिस्टम पर दो हजार करोड़ के कर्ज के लिए ऑनलाइन वित्तीय संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित करेगी, वित्तीय संस्थाओं से जो प्रस्ताव मिलेंगे उन्हें 9 मार्च को खोला जाएगा. साथ ही इसी दिन वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा राज्य का बजट पेश करेंगे. 9 मार्च को राज्य सरकार दो हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेगी उसकी पूर्ति 9 मार्च 2029 तक की जाएगी.

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!