कांग्रेस ने चुनावी रणनीतिकार पीके के पूर्व सहयोगी को दी चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी

नई दिल्ली । चुनावी रणनीतिकार पीके उर्फ प्रशांत किशोर और कांग्रेस के बीच 36 का आंकड़ा हो, पर उनके एक सहयोगी को कांग्रेस ने पार्टी की एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। सूत्रों की मानें तो आई-पीएसी के हिस्से के रूप में प्रशांत किशोर के साथ काम करने वाले सुनील कानुगोलु को कांग्रेस ने भविष्य के चुनावों में पार्टी के लिए प्रचार अभियान की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद कानुगोलु को यह भूमिका दी गई है।
सूत्रों ने बताया कि कानुगोलु पार्टी की तरफ से 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों की देखरेख करेंगे। कानुगोलू को भी चुनावी रणनीति और प्रचार अभियान का अच्छा खासा अनुभव है और वे इससे पहले प्रशांत किशोर के सहयोगी के तौर पर बीजेपी, डीएमके, एआईएडीएमके और अकाली दल के साथ काम कर चुके हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल चुनाव में भी टीएमसी के लिए प्रशांत किशोर ने ही रणनीति तैयार की थी। पार्टी की राज्य में धमाकेदार जीत के बाद प्रशांत किशोर ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ बातचीत की थी। इस बातचीत में पीके के लिए कांग्रेस की सदस्यता को लेकर विचार हुआ था, लेकिन बाद में यह चर्चा थम गई। प्रशांत किशोर का बिहार की नीतीश कुमार की पार्टी के साथ भी राजनीतिक संबंध था लेकिन यह बेहद कम समय तक रहा।
कांग्रेस और प्रशांत किशोर के बीच वार्ता खत्म होने का उजागर तब हुआ जब पीके ने सीधे तौर पर कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाया। इतना ही नहीं पिछले कई महीनों में पीके ने राहुल गांधी को लेकर भी कई बड़े हमले किए हैं। प्रशांत किशोर जिस तरह से चुनावी रणनीतिकार के तौर पर पार्टियों से दूरी बना रहे हैं उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह भविष्य में राजनीति के मैदान में उतर सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!