यूपी चुनाव 2022 : पीएम मोदी का वाराणसी दौरा आज, आखिरी चरण के लिए बीजेपी नेताओं ने डाला डेरा

वाराणसी : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का महासंग्राम जारी है. 7 मार्च को होने वाले अंतिम चरण के चुनाव के लिए बीजेपी ने पूर्वांचल की सीटों पर फतह हांसिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है. वाराणसी से पूर्वांचल को साधने का प्रयास कर रहे भाजपा के दिग्गज नेताओं ने वहां डेरा डाल दिया है.

सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ का पूजन किया

सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ का पूजन किया

गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सहित कई बीजेपी नेता वाराणसी के दौरे पर हैं. इसी बीच सीएम योगी ने भी वाराणसी का रुख किया है. सीएम योगी गुरुवार की शाम को पूर्वांचल की अलग-अलग सीटों पर जनसभा करने के बाद काशी में ही रात्रि विश्राम करने के लिए पहुंचे.

सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ का पूजन किया

सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ का पूजन किया

रात्रि विश्राम से पहले सीएम योगी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया. बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद सीएम योगी ने गुरुवार की देर रात को ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी साझा की. सीएम ट्वीट में लिखा ‘काश्याम् हि काशते काशी, काशी सर्व प्रकाशिका’ काशी को काशी ही प्रकाशित करती है. काशी सबको प्रकाशित करती है. महादेव की कृपा से डबल इंजन की सरकार में काशी विकास से प्रकाशित हो रही है. उन्होंने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से काशी ‘नेचर, कल्चर व एडवेंचर का संगम’ बन रही है.

गौरतलब है कि पीएम मोदी का शुक्रवार को वाराणसी में चुनावी दौरा है. पीएम वाराणसी पहुंचकर रोड शो करेंगे. पीएम के दौरे से पूर्व गुरुवार की रात को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई कद्दावर नेताओं ने तैयारियों का जायजा लिया.

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बाबा विश्वनाथ से लिया आशीर्वाद

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बाबा विश्वनाथ से लिया आशीर्वाद

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!