ममता बनर्जी को दशाश्वमेध घाट की आरती देखने के दौरान बीजेपी समर्थकों ने नारेबाजी का सामना करना पड़ा

वाराणसी । चुनाव प्रचार के लिए यूपी पहुंचीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी को दशाश्वमेध घाट की आरती देखने के दौरान बीजेपी समर्थकों ने नारेबाजी का सामना करना पड़ा। जवाब में ममता समर्थकों ने भी नारे लगाए। अखिलेश यादव ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को ममता बनर्जी को काले झंडे दिखाने का आरोप लगाते हुए चुटकी ली। 
दशाश्वमेध घाट में आरती स्थल पर ममता बनर्जी के पहुंचते ही बीजेपी के समर्थक ‘मोदी-मोदी’ का नारा लगाने लगे। ममता बनर्जी के समर्थक भी ममता दीदी का नारा लगाने लगे। दोनों के समर्थकों के बीच में नारेबाजी हुई। इससे, नाराज ममता घाट की सीढ़ी पर ही बैठ गईं। हालांकि, उनका आरती में बैठकर देखने का इंतजाम था, लेकिन विरोध से नाराज ममता बनर्जी ने सीढ़ियों पर बैठकर अपना नाराजगी जाहिर की। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। 
समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, “भाजपा के बिगड़े हालात हैं क्योंकि दीदी-भइया साथ हैं। भाजपा पश्चिम बंगाल में हुई शर्मिंदा हार के सदमे से अभी भी नहीं उबरी है। इसीलिए ममता बनर्जी को बनारस में काले झंडे दिखा रही है। ये भाजपाइयों की हताशा का ही दूसरा रूप है क्योंकि वो जानते हैं कि वो उप्र भी बुरी तरह हार रहे हैं।”

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!