व्लादिमीर पुतिन की पार्टी के बिहारी विधायक ने युद्ध को ठहराया जायज, बताया रूस ने क्यों किया यूक्रेन पर हमला

रूस और यूक्रेन के बीच भीषण लड़ाई जारी है। भारतीय मूल के विधायक और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पार्टी के सदस्य डॉ अभय कुमार सिंह पड़ोसी देश के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के समर्थन में सामने आए हैं। भारत में एक विधायक के समानांतर आने वाले अभय सिंह पश्चिमी रूसी शहर कुर्स्क से विधायक है। उन्होंने रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला करने को उचित ठहराया है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश को बातचीत के लिए पर्याप्त अवसर दिया गया था, जिसमें विफल रहने पर युद्ध का निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा, “अगर चीन बांग्लादेश में अपना सैन्य अड्डा स्थापित करता है तो भारत कैसे प्रतिक्रिया देगा? जाहिर है कि भारत इसे पसंद नहीं करेगा। नाटो रूस के खिलाफ बनाया गया था और सोवियत संघ के टूटने के बावजूद यह विघटित नहीं हुआ। यह धीरे-धीरे हमारे करीब आ गया। अगर यूक्रेन नाटो में शामिल हो जाता है तो यह नाटो बलों को हमारे करीब लाएगा, क्योंकि यूक्रेन हमारा पड़ोसी देश है। यह समझौते का उल्लंघन होगा। हमारे राष्ट्रपति और संसद के पास कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था और यूक्रेन पर हमले का निर्णय लिया गया।”

भारतीय मूल के रूसी विधायक ने इन अटकलों को भी खारिज कर दिया कि रूस यूक्रेन पर परमाणु हमले की योजना बना रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि परमाणु हथियार अभ्यास करने का उद्देश्य किसी अन्य देश द्वारा रूस पर हमला करने पर जवाब देना था। उन्होंने कहा, “परमाणु हथियारों के बारे में चिंता करने की कोई बात नहीं है। राष्ट्रपति पुतिन ने घोषणा की है कि परमाणु अभ्यास केवल उन लोगों को जवाब देने के लिए था, जो रूस पर हमला करने की मंशा रखते हैं। यदि कोई अन्य देश हम पर हमला करता है, तो रूस सभी रूपों में जवाब देगा।”

कौन हैं डॉ. अभय कुमार सिंह?
अभय कुमार सिंह बिहार की राजधानी पटना के मूल निवासी हैं। वह करीब 30 साल पहले 1991 में मेडिकल की पढ़ाई के लिए रूस गए थे। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पटना के लोयोला हाई स्कूल से की और स्नातक की पढ़ाई रूस के कुर्स्क स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से पूरी की। इसके बाद, वे एक डॉक्टर के रूप में अभ्यास करने के लिए पटना लौट आए, लेकिन जल्द ही रूस वापस चले गए। वहां उन्होंने खुद का दवा व्यवसाय शुरू किया। बाद में उन्होंने रियल एस्टेट और निर्माण के क्षेत्र में अपने व्यवसाय का विस्तार किया।

वह 2015 में व्लादिमीर पुतिन की यूनाइटेड रशिया पार्टी में शामिल हुए और 2018 में कुर्स्क से प्रांतीय चुनाव जीता

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!