यूक्रेन से आने वाले नागरिकों के लिए ब्रिटेन ने वीजा पेशकश का दायरा बढ़ाया

लंदन: ब्रिटेन की सरकार ने रूसी हमले के बाद यूक्रेन से निकलकर आने वाले यूक्रेनी नागरिकों के लिए अपनी वीजा पेशकश में मंगलवार को विस्तार करने की घोषणा की है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों एवं अभिभावकों समेत 18 साल से अधिक उम्र के बच्चों आदि को भी इस योजना का दायरा बढ़ाते हुए शामिल किया जाएगा. इस योजना की मदद से 2 लाख यूक्रेनी शरणार्थियों को ब्रिटेन में लाया जा सकता है.

जॉनसन ने अपनी पोलैंड की यात्रा के दौरान कहा कि, ‘हम परिवार योजना का दायरा बढ़ा रहे हैं ताकि व्यापक स्तर पर लोग इसके लिए पात्र हो सकें. आप कुछ हजार की बात कर रहे हैं, लेकिन ये उससे भी कहीं अधिक हो सकता है.’ उन्होंने यह भी कहा कि, ‘इसके अतिरिक्त, हम एक मानवीय योजना शुरू करने जा रहे हैं, जिसके जरिए ब्रिटिश कंपनियां और नागरिक, यूक्रेन के किसी नागरिक के ब्रिटेन आने के प्रायोजक हो सकते हैं.’

बता दें कि इससे पहले, ब्रिटेन ने एक योजना की शुरुआत की थी, जिसके तहत ब्रिटेन में बसे यूक्रेनी लोगों के करीबी रिश्तेदारों को वीजा देने की पेशकश की गई थी.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!