उज्जैन में टूटा अयोध्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 10 मिनट में 11 लाख 71 हजार 78 दीयों से जगमग हुई महाकाल की नगरी

उज्जैन:भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन के माथे पर सज गया। महाशिवरात्रि के मौके पर यहां महज 10 मिनट में 11 लाख 71 हजार 78 दीये जलाए गए। 14 हजार वॉलंटियर्स ने इन दीयों को जलाया। इस दौरान यहां गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की पांच सदस्यीय टीम भी मौजूद रही। उज्जैन के डीएम आशीष सिंह के मुताबिक गिनीज बुक की टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए जाने का ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी किया।

शिवराज ने पत्नी के साथ की शुरुआत
उज्जैन में आज शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव सायरन बजने के साथ ही स्वयंसेवकों ने दीपक प्रज्वलित शुरू कर दिया। सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ 11 दीपक जलाए। सभी दीपों के प्रज्वलित होने के बाद 5 सदस्यों वाली गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने जलते दीपक को गिनती शुरू कर दी। इस दौरान ड्रोन से भी निगरानी की जा रही थी। इससे पूर्व सुबह से पूजन-अर्चन का कार्यक्रम शुरू हो गया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज और उनकी पत्नी साधना सिंह के साथ-साथ तमाम गणमान्य लोग और अधिकारीगण उपस्थित थे।

दीयों से जगमग हुई महाकाल की नगरी

सीएम ने यह कहा
शिवराज सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि आज महाशिवरात्रि है। बाबा महाकाल के दर्शन किए उज्जैन की जनता ने तय किया महाशिवरात्रि अद्भुत तरीके से बनाएंगे।उन्होंने भगवान भोलेनाथ को दीप अर्पित करने का फैसला किया पूरी अवंतिका आज भगवान शिव की भक्ति में दीपों की ज्योति से जगमग रही है। भगवान महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि सब की मनोकामना पूर्ण करें।

अयोध्या में जले थे नौ लाख दीये
भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन ने अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ा गया। गौरतलब है कि अयोध्या में दीपावली पर अयोध्या में 9 लाख दीपक जलाए गए थे। तब इस आयोजन को रिकॉर्ड भी गिनीज बुक में जगह दी गई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!