सीएम योगी ने कहा 10 मार्च के बाद माफियाओं की खैर नहीं, रिपेयरिंग के बाद फिर से चलेगा बुलडोजर

बलिया: यूपी के पूर्वांचल में छठे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अब गर्माहट तेज हो चुकी है. आज पथरिया विधानसभा क्षेत्र से सटे इलाके हल्दी के भरसौता में सीएम योगी ने प्रत्याशी दयाशंकर सिंह और बैरिया विधानसभा से प्रत्याशी आनंद स्वरूप शुक्ला के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर विधानसभा से प्रत्याशी दयाशंकर सिंह और बैरिया विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला के पक्ष में वोट मांगते हुए जनसभा को संबोधित किया. जनसभा में उन्होंने कहा बुलडोजर की लिंक और एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के लिए आवश्यकता पड़ती है. जिन माफियाओं ने गरीबों और विकास का पैसा हड़प लिए हैं. उनके सामने आरती की थाली लेकर नहीं खड़े होंगे, उनके लिए कुछ करना पड़ेगा. इसलिए हम बुलडोजर का इस्तेमाल करेंगे. अब हर जिले में बुलडोजर खड़ा करवाया जाएगा

उन्होंने आगे कहा अभी से हमने प्रदेश के सभी बुलडोजर की गिनती करवा ली है. सभी को डेंटिंग-पेंटिंग के लिए बोल दिया है. सुना है कि समाजवादी पार्टीऔर बहुजन समाज पार्टी के लोगों ने विदेशों का टिकट 10 तारीख को बुक करवा लिया है. वहीं सपा के नेताओं का विकास गिनाते हुए CM ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने केवल कब्रिस्तान की दीवार बनवाई है और मैं भृगु बाबा के मंदिर का सुंदरीकरण कराऊंगा. वहीं, 2017 से पहले बिजली जाने का समय था, पर आने का नहीं. पहले बिजली का जाति और मजहब हुआ करता था, मोहर्रम रहेगा तो बिजली आयेगी पर होली और दिवाली पर नहीं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!