रायपुर: उत्तर प्रदेश में अलग-अलग चरणों में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं. इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी की तरफ से छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा जमकर की जा रही है. शुक्रवार को अमेठी में राहुल गांधी चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ मॉडल की जमकर तारीफ की.
भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के भाषण को किया ट्वीट
भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के भाषण को अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है कि’ हौसला बढ़ता है जब आप जनता के सपनों को और अपने नेता के संकल्पों को एक साथ पूरा करें… आज राहुल जी ने अमेठी में छत्तीसगढ़ की जनता की सरकार की सराहना की है’.
अमेठी में राहुल ने की छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा
अमेठी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि ‘जिस तरह से छत्तीसगढ़ में काम हो रहे हैं. अगर हमारी सरकार उत्तर प्रदेश में आती है तो यहां भी किसानों के लिए पूरी व्यवस्थाएं की जाएंगी. किसानों को अपने उत्पाद बेचने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी. किसान अपने गांव में ही अपने पैदा किए उत्पादों को आसानी से बेच पाएंगे. गांव में ही प्रोसेसिंग प्लांट लगाए जाएंगे जिसका फायदा गांव वालों को मिलेगा.









