यूक्रेनी सेना और रूसी बलों में भीषण लड़ाई जारी

कीव: रूसी बलों के उत्तर से कीव की तरफ कूच करने की खबरों के बीच यूक्रेन की सेना राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर-पश्चिम में दुश्मन फौज से भीषण लड़ाई लड़ रही है. सैन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि लड़ाई में कीव से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर-पश्चिम में स्थित इवांकीव में नदी पर बना एक पुल शुक्रवार की सुबह नष्ट हो गया. यूक्रेन में गृह मंत्रालय के सलाहकार एंतोन गेराशेंको ने टेलीग्राम पर कहा, ‘आज का दिन सबसे कठिन होगा. दुश्मन की योजना टैंक के जरिये इवांकीव और चेर्निहाइव के रास्ते कीव में दाखिल होने की है. हमारी एटीजीएम (एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल) की चपेट में आने पर रूसी टैंक जलकर खाक हो जाते हैं.’

रूस ने बृहस्पतिवार को तड़के सिलसिलेवार मिसाइल हमलों के जरिये यूक्रेन पर धावा बोल दिया था. मॉस्को ने कीव में कई प्रमुख सरकारी और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था, जिसके तुरंत बाद जमीन पर भी लड़ाई शुरू हो गई थी. यूक्रेन के और अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि रूसी सेनाएं क्रीमिया (जिस पर 2014 में रूस ने कब्जा कर लिया था) के दक्षिणी हिस्से से पूर्व में यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव और बेलारूस से देश के उत्तरी भाग में लगातार हमला कर रही हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!