पांचवें चरण के लिए आज शाम 6 बजे थमेगा प्रचार, 61 सीटों पर रविवार को मतदान

लखनऊ: विधानसभा चुनाव की चल रही प्रक्रिया के अंतर्गत पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 सीटों पर रविवार यानी 27 फरवरी को होना है. चुनाव से पहले आज शाम छह बजे के बाद चुनाव प्रचार पूरी तरह से थम जाएगा. आज प्रचार के आखिरी दिन सभी राजनीतिक दलों की तरफ से अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए खूब कोशिश की हो रही है. वहीं, चुनाव आयोग ने पांचवें चरण के मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और कोविड सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों व व्यवस्थाओं के लिए निर्देश दिए हैं. पांचवें चरण में प्रदेश के 12 जनपदों की 61 विधानसभा सीटों के लिए प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान करने का समय निर्धारित है.

पांचवें चरण के 12 जिलों में अमेठी, रायबरेली, सुलतानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती और गोंडा के विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा. बता दें कि रायबरेली के सलोन (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर इस चरण में मतदान होगा, क्योंकि इस विधानसभा क्षेत्र का आंशिक हिस्सा अमेठी लोकसभा क्षेत्र के अंतगर्त पड़ता है. पांचवें चरण के चुनाव के लिए आज शाम 6 बजे के बाद से चुनाव प्रचार पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी. जनप्रतिनिधियों की ओर से किए जा रहे प्रचार-प्रसार पर प्रभावी रूप से रोक लग जाएगी और यह रोक पांचवें चरण का मतदान समाप्त होने तक अर्थात 48 घंटे तक प्रभावी रहेगी.

यूपी विधानसभा चुनाव 2022
यूपी विधानसभा चुनाव 2022

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि जारी निर्वाचन अधिसूचना के अनुसार 27 फरवरी को पांचवें चरण की जिन 61 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है, इसमें 178-तिलोई, 181-सलोन (अ0जा0), 184-जगदीशपुर (अ0जा0), 185-गौरीगंज, 186-अमेठी, 187-इसौली, 188-सुल्तानपुर, 189- सदर, 190-लम्भुआ, 191-कादीपुर (अ0जा0), 236-चित्रकूट, 237-मानिकपुर, 244-रामपुर खास, 245-बाबागंज (अ0जा0), 246-कुण्डा, 247-विश्वनाथ गंज, 248-प्रतापगढ़, 249-पट्टी, 250-रानीगंज शामिल हैं। इसी तरह 251-सिराथू,

252-मंझनपुर (अ0जा0), 253-चायल, 254-फाफामऊ, 255- सोरावं (अ0जा0), 256-फूलपुर, 257-प्रतापपुर, 258-हण्डिया, 259-मेजा, 260-करछना, 261- इलाहाबाद पश्चिम, 262-इलाहाबाद उत्तर, 263-इलाहाबाद दक्षिण, 264-बारा (अ0जा0), 265-कोरावं (अ0जा0), 266-कुर्सी, 267-राम नगर, 268-बाराबंकी, 269-जैदपुर (अ0जा0), 270-दरियाबाद, 271-रूदौली, 272-हैदरगढ़ (अ0जा0), 273-मिल्कीपुर (अ0जा0), 274- बीकापुर, 275-अयोध्या, 276-गोसाईगंज, 282-बलहा (अ0जा0), 283-नानपारा, 284-मटेरा,

285-महसी, 286-बहराइच, 287-पयागपुर, 288-कैसरगंज, 289-भिनगा, 290-श्रावस्ती, 295- मेहनौन, 296-गोण्डा, 297-कटरा बाजार, 298-कर्नलगंज, 299-तरबगंज, 300-मनकापुर (अ0जा0) एवं 301-गौरा विधान सभा सीट हैं. शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक पोलिंग बूथ पर मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए समुचित व्यवस्था कराने के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!