सोमवार को लखनऊ पहुंचेंगी प्रियंका, करेंगी डोर टू डोर कैंपेन

लखनऊ: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को लखनऊ दौरे पर पहुंचेंगी. पॉलीटेक्निक चौराहे पर सुबह 9 बजे पूर्व विधानसभा के प्रत्याशी ललन कुमार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी का स्वागत करेंगे. करीब 10:30 बजे वे चिनहट में डोर टू डोर कैंपेन करेंगी. इसके अलावा ललन कुमार के समर्थन में प्रियंका गांधी जनसंपर्क अभियान भी करेंगी. तकरीबन 40 से 45 मिनट तक प्रचार करने के बाद वे हरदोई-बिलग्राम के लिए रवाना हो जाएंगी. इसके बाद माधौगंज में प्रियंका गांधी की एक जनसभा होगी.

कांग्रेस पार्टी के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी माधौगंज में जनसभा को संबोधित करने के बाद वापस उन्नाव के रास्ते लखनऊ लौटेंगी. सरोजनी नगर के नतकुर चौराहे पर प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रत्याशी रुद्रदमन सिंह बबलू के समर्थन में एक जनसभा करेंगी. इसके बाद बालागंज चौराहे पर भी प्रियंका की जनसभा की तैयारी है. यहां पर पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शाहाना सिद्दीकी और मध्य विधानसभा सीट के साथ ही उत्तर विधानसभा सीट के प्रत्याशी सदफ जाफर और अजय श्रीवास्तव अज्जू के समर्थन में जनसभा करेंगी.


प्रियंका गांधी माधौगंज से लौटते हुए उन्नाव भी जा सकती हैं. यहां पर कुछ दिन पहले एक दलित बेटी का समाजवादी पार्टी के तथाकथित नेता के परिसर में शव दफन मिला था जिसे पुलिस ने बरामद किया था. इसके बाद उस बेटी का पोस्टमार्टम हुआ था तब भी कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पोस्टमार्टम हाउस पर धरना दिया था.

वहीं, दूसरी ओर रायबरेली में रविवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ऊंचाहार में कई नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया. सदर विधानसभा प्रत्याशी के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने के लिए एक रोड शो भी किया. रोड शो के दौरान सड़क पर अपार जन समूह उमड़ पड़ा, जिससे प्रियंका गांधी और कांग्रेसी जोश से लबरेज दिखे.

रोड शो के बाद शहर की सड़कों पर भीषण जाम की स्थिति बन गई, जिससे निपटने में यातायात कर्मियों को जमकर पसीना बहाना पड़ा. रोड शो के बाद प्रियंका गांधी का काफिला बछरांवा विधानसभा के लिए रवाना हो गया, जंहा पर वो जनसभाओं में शिरकत कीं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!