तीसरे चरण की वोटिंग से पहले शिवपाल यादव ने लिया मुलायम का आशीर्वाद

इटावा: यूपी में आज तीसरे चरण के लिए वोटिंग हो रही है. इस दौरान प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकत कर उनसे आशीर्वाद लिया. शिवपाल इटावा के जसवंतनगर विधानसभा सीट से मैदान में हैं. उन्होंने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से उनकी मुलाकात की तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा- ‘हम सभी की प्रेरणा व ऊर्जा के स्रोत आदरणीय नेताजी से आशीर्वाद लिया.’

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने वोटिंग से पहले मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मेरी जनता से अपील है कि वह बढ़-चढ़कर समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट करें. मुझे लगता है मुझे भारी मतों से जीत मिलेगी. अखिलेश को मेरा पूरा आशीर्वाद है. वो गठबंधन में मुख्यमंत्री बनें.’

मुलायम सिंह यादव से आशीर्वाद लेते प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव
मुलायम सिंह यादव से आशीर्वाद लेते प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव

दरअसल, आज तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग हो रही है. इस चरण के लिए कुल वोटरों की संख्या 2.15 करोड़ (2,15,75,430) है. जिसमें 1,16,12,010 पुरुष वोटर और 99,62,324 महिला वोटर है. वहीं, 59 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए कुल 627 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें 531 पुरुष प्रत्याशी और 96 महिला प्रत्याशी हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!