उज्जैन गार्ड की आंख में मिर्च झोंककर बाल सुधार गृह से छ: नाबालिग फरार

उज्जैन। शहर के नागझिरी थाना क्षेत्र में मालनवासा स्थित बाल सुधार गृह से शुक्रवार देर रात को छ: नाबालिग आरोपियों ने चौकीदार और गार्ड की आँखों में लाल मिर्च पाउड़र डालकर, उन्हें कमरे में बंद कर, फरार हो गए. सभी आरोपी देवास जिले के हैं, जिनपर अलग-अलग मामलों में संगीन आरोप हैं. फिलहाल नागझिरी थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया है वहीं तीन की तलाश जारी है.

क्या है मामला
दरअसल, उज्जैन बीती रात मालनवासा क्षेत्र में बाल संप्रेक्षण गृह से देवास जिले के रहने वाले छ: नाबालिग आरोपियों ने जमकर उत्त्पात मचाया. इतना ही नहीं, नाबालिग आरोपियों ने सुरक्षा में तैनात सैनिक दिनेश धानक और सुरक्षा गार्ड शैलेंद्र शाक्य की आंखों में लाल मिर्च पाउड़र झोंका और हाथापाई करने के बाद दोनों को अधीक्षकों के कमरे में बंद कर भागने में सफल हुए. भागे हुए सभी नाबालिग आरोपी देवास के रहने वाले हैं, जिनपर कई संगीन मामले जैसे हत्या, बलात्कार और रंगदारी दर्ज हैं.

इससे पहले भी भागे है आरोपी बच्चे
उज्जैन के बाल सुधार गृह से आरोपियों के भागने का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी एक मामला 17 अप्रैल 2021 में सामने आया था. उस समय दो बच्चे दीवार कूदकर फरार हुए थे, हालाकि पुलिस ने कुछ दिन बाद दोनो आरोपी बच्चों को पकड़ भी लिया था.

एडिशनल एसपी ने कही यह बात
उज्जैन एडिशनल एसपी आकाश भूरिया ने बताया कि, उज्जैन में बीती रात का घटनाक्रम है, मालनवासा क्षेत्र में बने बाल सम्प्रेषण गृह में 10:30 बजे करीब छ: नाबालिग, बाल सुधार गृह में मौजूद सुरक्षा गार्ड व चौकीदार की आंख में मिर्च डालकर, दोनों को एक कमरे में बंद कर, ताला लगाकर चाबी लेकर भाग गए. फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है. थाना नागझिरी पुलिस ने धारा 353 शासकीय कार्य में बाधा व 332 में प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है. इन्होंने बताया कि, शुरुआती तलाश में तीन नाबालिग पकड़े गए हैं, वहीं तीन की तलाश जारी है.

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!