दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, 2023 कांग्रेस के लिए आखिरी चुनाव, हारे तो फिर कमलनाथ जी भी कुछ नहीं कर पाएंगे

भोपाल। कांग्रेस के बड़े नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश कांग्रेस को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि 2023 में मध्य प्रदेश विधानसभा का चुनाव कांग्रेस के लिए आखिरी चुनाव है. इस चुनाव में अगर कांग्रेस हारी तो उसे मध्य प्रदेश में कार्यकर्ता तक नहीं मिलेंगे. इसलिए कांग्रेस के लिए 2023 में करो या मरो की स्थिति है. प्रदेश कांग्रेस में गुटवाजी से नाराज दिग्विजय सिंह ने रतलाम में एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को ये नसीहत दी.

एमपी कांग्रेस में गुटबाजी से नाराज दिग्विजय सिंह
एक शादी समारोह में शामिल होने रतलाम पहुंचे राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता ने पार्टी कार्यकर्ताओं को यह नसीहत दी है. रतलाम सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलने के दौरान गुटबाजी को देखते हुए उनका गुस्सा फूट गया और वे पार्टी कार्यकर्ताओं से नाराज हो गए लेकिन यहां कांग्रेस गुटों में बंटी नजर आई. यह देखकर दिग्विजय सिंह नाराज हो गए पर हैं. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लताड़ लगाते हुए कहा कि एक साथ रहो, अलग-अलग क्यों खड़े हो आप लोग आमने-सामने हो लेकिन एक दूसरे से बात करने को तैयार नहीं हो. ऐसे में मेरे मेहनत करने और सिर खपाने का कोई मतलब नहीं है.

आखिरी चुनाव है कमलनाथ जी भी कुछ नहीं कर पाएंगे

दिग्विजय सिंह ने कांग्रेसी नेताओं को तीखे लहजे में कहा कि यह आखिरी चुनाव है, इसके बाद कांग्रेस जीत नहीं पाएगी इसलिए एक हो जाओ. कांग्रेस चुनाव हार गई तो फिर कमलनाथ जी भी कुछ नहीं कर पाएंगे. हालांकि जिस वक्त वे कार्यकर्ताओं को लताड़ लगा रहे थे उस वक्त उनकी नजर मीडिया के कैमरों पर नहीं थी, लेकिन नजर पड़ते ही उन्होंने मीडिया को कवरेज करने से मना कर दिया.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!