राघवजी सेक्स स्कैंडल में सुर्खियों में आए भाजपा नेता शिवशंकर पटेरिया की मौत, जहर पीकर की थी आत्महत्या की कोशिश

सागर। मध्य प्रदेश वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता शिवशंकर पटेरिया का भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. उन्होंने 8-9 फरवरी की दरमियानी रात को कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश की थी. इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. शिवशंकर पटेरिया पूर्व वित्त मंत्री राघवजी सेक्स स्कैंडल मामले से सुर्खियों में आए थे.

तीन लोगों को ठहराया आत्महत्या के लिए जिम्मेदार
सागर जिले के मंडी बामोरा में रहने वाले शिवशंकर पटेरिया ने 8-9 फरवरी की दरमियानी आत्महत्या के इरादे से कीटनाशक पी लिया था. उन्हें इलाज के लिए सागर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन हालत बिगड़ने पर भोपाल रेफर कर दिया गया. भोपाल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. उन्होंने जहर पीने से पहले एक सुसाइड नोट अपने परिजनों को सोशल मीडिया पर भेजा था. जिसमें उन्होंने खुदकुशी की तीन वजहें बताई थीं. नजदीकी व्यक्ति हनुमान प्रसाद द्विवेदी द्वारा धोखा दिए जाने, हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल जाने के बाद अपमानित महसूस करने और सत्ताधारी दल और प्रशासन के लोगों द्वारा उन्हें सजा दिलाने की कोशिश किये जाने की बात लिखी थी.

पूर्व वित्त मंत्री राघवजी सेक्स स्कैंडल में सुर्खियों में आए थे पटेरिया
भाजपा नेता शिवशंकर पटेरिया पूर्व वित्त मंत्री राघवजी भाई के करीबी थे. मध्यप्रदेश में जब उमा भारती की सरकार थी तब वह मध्यप्रदेश वन विकास निगम के अध्यक्ष भी बनाए गए थे. लेकिन 2013 में राघवजी भाई की एक सेक्स सीडी ने मध्यप्रदेश सहित देश के सियासी गलियारों में तहलका मचा दिया था. इस स्कैंडल के पीछे शिवशंकर पटेरिया को सूत्रधार माना गया था. इस घटना के बाद भाजपा की सक्रिय राजनीति में शिवशंकर पटेरिया कम ही नजर आए थे.

  • सम्बंधित खबरे

    जैन परिवार के पांच सदस्यों की एक साथ निकली अर्थी, लोगों की आंखों में थम नहीं रहे थे आसूं

    सागर-दमोह सड़क मार्ग पर हुए सड़क हादसे ने सागर वासियों को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक हादसे में जिले के परसोरिया निवासी एक जैन परिवार के पांच सदस्यों की दुखद मौत…

    सागर में गाय को बचाने के दौरान शराब से भरा ट्रक पलटा, लूटने के लिए खाली बोतलें लेकर पहुंचे लोग, शहडोल में सोन नदी में बही liquor की बोतलें

    सागर/शहडोल।  मध्य प्रदेश के सागर जिले में बड़ा हादसा हो गया। गाय को बचाने के चक्कर में शराब से भरा ट्रक पलट गया। जैसे ही इसकी सूचना स्थानीय लोगों को…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!