सिंधिया के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने की अटकलें, कल दिल्ली में सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात

भोपाल. मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर जारी खींचतान के बीच कांग्रेस के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच नई दिल्ली में मुलाकात होगी। अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस मुलाकात में ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टी के सामने अपना दावा पेश करेंगे। बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए मध्यप्रदेश के समर्थक लंबे समय से मांग कर रहे हैं।

कमलनाथ के मंत्री भी समर्थन में

ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के लिए कमलनाथ सरकार के कई मंत्री भी समर्थन कर चुके हैं। हालांकि ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम का जितने भी मंत्रियों ने समर्थन किया है वो सभी सिंधिया समर्थक मंत्री ही माने जाते हैं। मध्यप्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने तो हाल ही में सिंधिया को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा था कि, अगर पार्टी महाराज ( ज्योतिरादित्य सिंधिया ) को कोई पद देना ही चाहती है तो मध्यप्रदेश में दे। दूसरे राज्य में उन्हे कौन पूछेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!