आज थमेगा यूपी के तीसरे चरण का प्रचार, पंजाब में भी आखिरी दिन

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण और पंजाब चुनाव के लिए प्रचार आज शाम छह बजे के बाद थम जाएगा. इसके बाद सीधे 20 फरवरी को जनता मैदान में उतरे प्रत्याशियों की किस्मत को ईवीएम में कैद कर देगी. वोटिंग से पहले तमाम राजनीतिक पार्टियां जोर आजमाइश में जुटी हैं.

वहीं, तीसरे चरण के चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कोविड सुरक्षित तरीके से कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं. इस चरण में प्रदेश के 16 जनपदों की 59 विधान सभा सीटों के लिए सुबह 7:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक मतदान करने का समय निर्धारित है.

उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के 16 जिलों में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, एवं महोबा में मतदान होगा. तीसरे चरण के निर्वाचन के लिए 18 फरवरी को शाम 6:00 बजे के बाद से जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे प्रचार-प्रसार पर प्रभावी रूप से रोक लग जायेगी. यह रोक तीसरे चरण का मतदान समाप्त होने तक 48 घंटे तक प्रभावी रहेगी.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव की अधिसूचना के अनुसार 20 फरवरी को तीसरे चरण की जिन 59 विधान सभा सीटों के लिये मतदान होना है, उसमें 78- हाथरस (अ.जा.), 79- सादाबाद़, 80- सिकन्दरा राऊ, 95- टूण्डला (अ.जा.), 96- जसराना, 97- फिरोजाबाद, 98- शिकोहाबाद, 99- सिरसागंज, 100- कासगंज, 101- अमॉपुर, 102- पटियाली, 103- अलीगंज, 104- एटा, 105- मारहरा, 106- जलेसर (अ.जा.), 107- मैनपुरी, 108- भोगांव, 109- किशनी (अ.जा.), 110- करहल, 192- कायमगंज (अ.जा.), 193- अमृतपुर, 194- फर्रूखाबाद, 195- भोजपुर, 196- छिबरामऊ, 197- तिर्वा, 198- कन्नौज (अ.जा.), 199- जसवन्तनगर, 200- इटावा, 201- भरथना (अ.जा.), 202- बिधूना, 203- दिबियापुर, 204- औरैया (अ.जा.), 205- रसूलाबाद (अ.जा.), 206- अकबरपुर-रनिया, 207- सिकन्दरा, 208- भोगनीपुर, 209- बिल्हौर (अ.जा.), 210- बिठूर, 211- कल्याणपुर, 212- गोविन्दनगर, 213- सीसामऊ, 214- आर्यनगर, 215- किदवई नगर, 216- कानपुर कैण्टोनमेंट, 217- महराजपुर शामिल हैं.

इसी तरह 218- घाटमपुर (अ.जा.), 219- माधौगढ़, 220- कालपी, 221- उरई (अ.जा.), 222- बबीना, 223- झांसी नगर, 224- मऊरानीपुर (अ.जा.), 225- गरौठा, 226- ललितपुर, 227- महरौनी (अ.जा.), 228- हमीरपुर, 229- राठ (अ.जा.), 230- महोबा एवं 231- चरखारी विधान सभा सीटें हैं.

शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक पोलिंग बूथ पर मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए समुचित व्यवस्था कराने के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.

पंजाब में थमेगा प्रचार

पंजाब की बात करें तो वहां पर 20 फरवरी को एक ही चरण में वोटिंग संपन्न होनी है. आज पंजाब चुनाव के लिए भी चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. आम आदमी पार्टी की तरफ से मनीष सिसोदिया मोर्चा संभालने जा रहे हैं. वे आज अमृतसर में एक बाइक रैली निकालेंगे. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी अपने क्षेत्र अमृतसर पूर्वी विधानसभा सीट पर एक रोड शो निकालेंगे. उन्होंने गुरुवार को भी सीएम चन्नी संग एक बड़ा रोड शो किया था. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पटियाला में कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए प्रचार करने जा रहे हैं. वे आज दोपहर एक बजे पटियाला पहुंचेंगे और फिर एक रोड शो में हिस्सा लेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!