हिजाब पर सियासी तेजाब! मध्य प्रदेश में हिजाब पर नेताओं के राजनीतिक स्टंट, तेज हुई तकरार

भोपाल। मध्य प्रदेश में हिजाब को लेकर सियासी तकरार तेज हो चली हैं, सियासी तल्खी बढ़ रही है. बीजेपी जहां शिक्षण संस्थानों में हिजाब के उपयोग के विरोध में खुलकर सामने आ गई है, तो वहीं कांग्रेस ने बीजेपी नेताओं के बयानों पर तंज कसा है. कर्नाटक से उपजा हिजाब के विवाद का दायरा धीरे-धीरे बढ़ रहा हैं. मध्य प्रदेश में गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के विधानसभा क्षेत्र दतिया के महाविद्यालय में ही हिजाब को बैन किया जा चुका है. यह बात अलग है कि गृहमंत्री राज्य में हिजाब पर प्रतिबंध का प्रस्ताव न होने की बात कह चुके हैं. इसके अलावा सतना में हिजाब पहनकर गई छात्रा को परीक्षा तब देने मिली जब उसने लिखित में हिजाब पहनकर न आने का वादा किया. अब सियासी बयानबाजी तेज हो चली है.

सांसद प्रज्ञा सिंह का हिजाब पर विवादित बयान

भोपाल से बीजेपी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने मुस्लिम महिलाओं को घर में हिजाब पहनने की सलाह दे डाली है. तो वहीं बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा है कि देश संविधान और कानून से चलेगा न कि शरीयत से. राजधानी के बरखेड़ा में राम मंदिर में सनातन महापंचायत का आयोजन किया गया, इसमें सांसद प्रज्ञा सिंह ने कहा है कि भारत में हिजाब पहनने की आवश्यकता नहीं है. हमारे घरों में, सनातनियों के घरों, हिंदुओं के घरों में तो मां को पूजा जाता है, स्त्रियों की भी पूजा होती है. जिनके घरों में बहन का नाता नहीं है, जहां बुआ की लड़की, मौसी की लड़की, बाप की पहली बीवी की लड़की, सबसे शादी कर सकते हैं, तो उन्हें घर में हिजाब पहनना चाहिए.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!