सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने संत रविदास के दर पर टेका मत्था, राहुल-प्रियंका भी पहुंचेंगे रविदास धाम

वाराणसी: धर्म और अध्यात्म की नगरी वाराणसी में आज ही के दिन संत शिरोमणि रविदास का जन्म माघ पूर्णिमा को हुआ था. आज उनके 645वीं जयंती जिले की सीर गोवर्धन स्थित क्षेत्र में हर्ष व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. सूर्य उदय के साथ ही विभिन्न प्रकार के धार्मिक आयोजन शुरू हो गए हैं. ऐसे में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी बाबा के दरबार में पहुंचकर वहां श्रद्धा भाव से मत्था टेका. इस दौरान संत निरंजन दास से मुलाकात कर उनके साथ मंदिर प्रांगण में करीब 45 मिनट गुजारने के बाद अपने अगले कार्यक्रम को प्रस्थान किए. वहीं, राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव व प्रेदश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी आज वाराणसी स्थित रविदास धाम पहुंचेंगे.

हालांकि, इस दौरान मीडियाकर्मियों से मुखातिब हुए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सियासी सवालों से बचते नजर आए और उन्होंने कहा कि आज संत रविदास जी की जयंती है. मैं उनके जन्मदिन के मौके पर वाराणसी पहुंचा हूं. उनके जन्मस्थली पर सभी मानव को बहुत-बहुत बधाई.

वैसे तो यह संतों की भूमि है, लेकिन इस स्थान का अपने आप में काफी बड़ा राजनीतिक महत्व भी है. क्योंकि पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से संत रविदास जन्म उत्सव में भाग लेने के लिए करीब 5 से 10 लाख लोगों की भीड़ बनारस में पहुंचती है. 3 दिनों तक चलने वाले आयोजन में रैदासिया धर्म के प्रमुख संत निरंजन दास जी भी पहुंचते हैं.

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने संत रविदास के दर पर टेका मत्था

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने संत रविदास के दर पर टेका मत्था

शायद यही वजह है कि यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती समेत कई बड़े नेता अपनी हाजिरी लगाने को आते हैं.

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने संत रविदास के दर पर टेका मत्था

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने संत रविदास के दर पर टेका मत्था

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!