उत्तराखंड में पड़े 62.05 फीसदी वोट, 2017 की तुलना में 2.5 प्रतिशत कम हुआ मतदान

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में प्रदेश की 13 जिलों की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म हो गया है. इस बार प्रदेश में कुल 62.05 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो 2017 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले दो प्रतिशत कम है, 2017 में कुल 64.72 मतदान हुआ था. वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड के अंदर 61.50 प्रतिशत मतदान हुआ था. प्रदेश के कुल 13 जिलों की बात करें तो सबसे ज्यादा मतदान उधमसिंह नगर में 72.59 प्रतिशत हुआ है.

जिलेवार मतदान प्रतिशत

जिलासाल 2022(मतदान%)साल 2017(मतदान%)
यूएसनगर72.5976.01
हरिद्वार70.4075.68
उत्तरकाशी6569.38
नैनीताल66.0566.88
देहरादून62.2463.53
रुद्रप्रयाग60.7062.31
चम्पावत60.9161.43
बागेश्वर61.5061.11
पिथौरागढ़60.6060.18
चमोली61.6959.12
टिहरी55.0455.68
पौड़ी5454.86
अल्मोड़ा53.1253.07
कुल62.0565.60

उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 14 फरवरी, 2022 को राज्य की सभी 70 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के 11,697 मतदेय स्थलों पर मतदान शान्तिपूर्वक सम्पन्न हो चुका है. विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचना के अनुसार राज्य में लगभग 62.05 प्रतिशत मतदान हुआ है. मतदान समाप्ति के पश्चात मतदान पार्टियों के संग्रह केन्द्र पर लौटने के पश्चात की मतदान के प्रतिशत वास्तविक आंकड़े जारी किए जा सकेंगें.

मतदान की समाप्ति के पश्चात दिनांक 14 फरवरी 2022 की देर रात्रि तक 11,697 मतदान पार्टियों में से 9,385 मतदान पार्टियां दिनांक 14 फरवरी 2022 को ही संग्रह केन्द्रों पर लौट जायेंगी और शेष दूरस्थ क्षेत्र की कुल 2,312 मतदान पार्टियां दिनांक 15 फरवरी, 2022 को संग्रह केन्द्रों पर लौटेंगी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!