बैंकिंग उद्योग की सर्वोत्तम सुविधाएं डाक घर में उपलब्ध होगी

मुंबई । डाक विभाग के सचिव विनीत पांडेय ने कहा है कि बजट आवंटन से डाक विभाग के वित्तीय समावेशन संबंधी लक्ष्यों को मजबूती मिलेगी और खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राहकों के लिए बैंकिंग की सर्वोत्तम प्रथाओं को लागू किया जा सकेगा। बजट घोषणाओं के अनुसार, 2022 में सभी 1.5 लाख डाकघरों को कोर बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा जाएगा, इससे वित्तीय समावेशन, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम के द्वारा खातों तक पहुंच संभव होगी। इस कदम से डाकघर खातों और बैंक खातों के बीच धन का ऑनलाइन हस्तांतरण भी होगा। इससे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों और वरिष्ठ नागरिकों को काफी सुविधा मिलेगी।
डाक विभाग के लिए सकल बजटीय समर्थन वित्त वर्ष 2021-22 में 35,173.27 करोड़ रुपये (बजट अनुमान) के मुकाबले 2022-23 के लिए 36,395.89 करोड़ रुपये तय किया गया है। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए शुद्ध बजटीय आवंटन 20,820 करोड़ रुपये है, जो 2021-22 में 16,528.22 करोड़ रुपये (बजट अनुमान) था। पांडेय ने कहा, ‘‘हमारे ज्यादातर लाभार्थी या हमारे ग्राहक दूसरी और तीसरी श्रेणी के क्षेत्रों से हैं। इनमें विशेष रूप से महिलाएं, किसान, कारीगर, वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। अब इन्हें वे सभी लाभ मिलने वाले हैं, जिन्हें उद्योग में सर्वोत्तम माना जाता है। बैंकिंग उद्योग की सर्वोत्तम सुविधाएं अब डाकघर के ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध होंगी।’’
पांडेय ने कहा कि डाकघर से अब पारंपरिक भूमिका के मुकाबले कहीं अधिक अपेक्षाएं हैं और डाक विभाग अपने डिजिटल और विशाल भौतिक नेटवर्क का पूरी तरह फायदा उठा रहा है। उन्होंने कहा, बजट का लक्ष्य भी यहीं है। यह हमें इन उद्देश्यों को आगे बढ़ने के लिए एक आधार देता है और अब इसमें सभी प्रकार की सेवाओं को शामिल करना संभव है। जब आप वित्तीय समावेशन की बात करते हैं, तो डाकघर बचत एजेंसी के अलावा यह बीमा हो सकता है, प्रत्यक्ष हस्तांतरण जैसी अन्य चीजें भी हो सकती हैं।’’ उन्होंने कहा कि डाक विभाग विभिन्न प्रकार की वित्तीय सेवाओं के लिए खुद को तैयार कर रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!