तोगड़िया का नई पार्टी बनाने का ऐलान, कहा – सत्ता में आए तो 7 दिन में राम मंदिर निर्माण शुरू करवाएंगे

इंदौर. हिन्दूवादी नेता और विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व प्रमुख डाॅ. प्रवीण तोगड़िया 9 फरवरी को दिल्ली में नई पार्टी बनाने जा रहे हैं। इसका खुलासा उन्होंने मंगलवार को इंदौर में मीडिया के समक्ष किया। पार्टी के स्वरूप के बारे में उन्होंने कोई खास जानकारी नहीं दी, लेकिन उन्होंने ऐलान किया कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो 7 दिन में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू करवाएंगे। तोगड़िया ने मोदी सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा ने कोई वादा पूरा नहीं किया

विहिप से अलग होने के बाद तोगड़िया अब पहली बार सीधे राजनीति में नई पारी की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि 9 फरवरी को वे पार्टी के नाम और उसके स्वरूप के बारे में अपनी बात रखेंगे। उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी और संभवतः वे खुद भी चुनाव मैदान में उतरेंगे। तोगड़िया ने कहा कि भाजपा ने मंदिर पर देश को धोखे में रखा। उन्होंने कहा – हमारी पार्टी हिंदुओं के सारे मुद्दे उठाएगी और उसी के आधार पर चुनाव मैदान में उतरेगी।

उन्होंने कहा – भाजपा के कई नेता उनके संपर्क में हैं। पार्टी के गठन के बाद आपको पता चल जाएगा कि कौन-कौन हमारे साथ हैं। ईवीएम पर टिप्पणी करते हुए कहा कई बड़े देश ईवीएम से मतदान को खारिज कर चुके हैं तो फिर हमारे देश में इसे खारिज क्यों नहीं किया जा रहा है। 

भाजपा सरकार द्वारा सवर्णों को आरक्षण दिए जाने के सवाल पर ताेगड़िया ने कहा – पांच राज्यों में चुनाव हारने के बाद भाजपा को अब सवर्णों की याद आई है। यदि उन्हें आरक्षण देना ही था तो पहले देते। अब जबकि चुनाव सामने हैं ऐसे में यह आरक्षण चुनावी स्टंट है।

तोगड़िया ने राफेल डील को लेकर कहा – केंद्र सरकार को बताना चाहिए कि 550 करोड़ के राफेल में ऐसा क्या बदलाव हुआ की इसकी कीमत इतनी बढ़ गई।

  • तोगड़िया ने 9 फरवरी को दिल्ली में पार्टी बनाने की घोषणा की
  • हिन्दूवादी नेता तोगड़िया ने प्रेस क्लब में मीडिया के समक्ष दावा किया

सम्बंधित खबरे

आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!