इलाके से गुजरने वाले रेत डंपरो की एंट्री के ऐवज मे घूस लेते टीआई, प्रधान आरक्षक धराये

भोपाल/रीवा। रीवा जिले के थाना गोविंदगढ़ में लोकायुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए थाना परिसर मे ही 6 हजार की रिश्वत लेने के आरोप मे थाना प्रभारी सहित थाने के प्रधान आरक्षक, आरक्षक को दबोचा है। जिन तीन पुलिस कर्मयो के खिलाफ कार्यवाही की गई है, उनमें वीरेंद्र सिंह परिहार निरीक्षक थाना प्रभारी थाना गोविंदगढ़ जिला रीवा, प्रधान आरक्षक बबुआ सिंह थाना गोविंदगढ़ जिला रीवा, आरक्षक राजकुमार थाना गोविंदगढ़ जिला रीवा शामिल है। वहीं कार्रवाई की जानकारी लगने पर रीवा एसपी नवनीत भसीन ने इसे गंभीरता से लेते हुए टीआई, प्रधान आरक्षक आरक्षक को पुलिस लाइन न केवल अटैच किया है, बल्कि उनको निलंबित भी कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों ग्राम पोस्ट मढ़ा तहसील रामपुर नैकिन जिला सीधी के रहने वाले फरियादी मुनीष कुमार सिंह पटेल पिता महेंद्र कुमार पटेल ने लिखित शिकायत करते हुए बताया था कि गोविंदगढ़ थाना प्रभारी ओर उनका स्टाफ थाना इलाके मे डंपर चलाने के एवज में एंट्री शुल्क की मांग कर रहे हैं, ओर पैसा न देने पर मोटर व्हीकल एक्ट सहित खनिज अधिनियम के की धाराओ मे कार्रवाई करने की धमकी दे रहे हैं। फरियादी की शिकायत की जांच कराने पर रिश्वत की मांग किये जाने की बात सही पाई गई। फरियादी से बातचीत मे थाना प्रभारी ने हर महीने छह हज़ार की रकम एंट्री शुल्क के रूप में लेने की बात तय की थी। इसके बाद लोकायुक्त अफसरो ने इसे गंभीरता से लेते हुए आरोपियो को दबोचने के लिये 16 सदस्य टीम का गठन किया गया। ओर योजना बनाते हुए रविवार सुबह गोविंदगढ़ करीब 11 बजे पहुंचकर तीनों पुलिसकर्मियो को थाना परिसर में ही रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो ट्रैप कर लिया। हालांकि लोकायुक्त टीम ने शुरुआत कार्यवाही के बाद तीनों आरोपियो को जमानत पर छोड दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!