साइकिल को वोट देना चाहता था बुजुर्ग, कमल पर डलवाया; सपा ने EC के सामने लगाई शिकायतों की बाढ़

लखनऊ  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग के तहत गुरुवार को 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान चल रहा है। समाजवादी पार्टी ने कई बूथों पर गड़बड़ी की शिकायत चुनाव आयोग से की है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि आगरा में एक बुजुर्ग से कर्मचारियों ने कमल पर वोट डलवा दिया, जबकि वह साइकिल को वोट देना चाहते थे। वोटिंग शुरू होने के बाद से सपा की ओर से लगातार अलग-अलग बूथों पर गड़बड़ी की शिकायत चुनाव आयोग से की जा रही है।   

समाजावादी पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को यह शिकायत भेजी है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि आगरा जनपद के विधानसभा क्षेत्र-94 बाह के बूथ संख्या 126 पर 70 वर्षीय एक बुजुर्ग साइकिल को वोट देना चाहते थे, लेकिन कर्मचारियों ने उनका वोट कमल पर डलवा दिया। पार्टी ने तुरंत इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है ताकि निष्पक्ष चुनाव हो।

एक अन्य शिकायत में सपा ने कहा है कि जनपद मेरठ के विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 26 पर मतदाता के पास पर्ची होने के बाद भी उसे मतदान नहीं करने दिया जा रहा है।

नोएडा और बुलंदशहर में भी गड़बड़ी का लगाया आरोप

समाजवादी पार्टी ने कहा है कि नोएडा-61 विधानसभा के बूथ संख्या 540 पर पुलिस भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में कार्य करते हुए मतदाताओं को वोट नहीं डालने दे रही है। पार्टी ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मियों को हटाने की मांग की है। सपा ने कहा है कि बुलंदशहर की डिबाई विधानसभा-68 के बूथ नंबर 1 पर मतदाताओं की शिकायत है कि ईवीएम में साइकिल का बटन दबाने पर लाइट नहीं जल रही है। 

गाजियाबाद में भी गड़बड़ी का आरोप

सपा की ओर से कहा गया है कि विधानसभा क्षेत्र संख्या लोनी के बूथ संख्या 450, 461, 462, 463 पर मतदान अधिकारी द्वारा मतदान धीमा कर दिया गया है। भाजापा के एजेंट को छोड़कर अन्य विपक्षी पार्टियों के एजेंट को मतदान कक्ष से बाहर कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन दबाव बनाकर मतदाताओं को बाद में आने के लिए कहा जा रहा है। जिससे मतदाताओं में काफी रोष है और वहां कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा हो सकती है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!