औवेसी का हमला, पीएम मोदी की मुस्लिम बहनों को पढ़ने से रोका जा रहा

नई दिल्ली ।हिजाब विवाद पर मुखर असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर हमला बोलकर कहा कि ये लोग हिपोक्रेसी करते हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी मुस्लिम महिलाओं के भाई होने का दावा करते हैं,वहीं दूसरी ओर उन्हें पढ़ने से रोका जा रहा है। ओवैसी ने कहा, पीएम मोदी कहते हैं कि मैं मुस्लिम महिलाओं का भाई हूं। आखिर अब भाईचारा कहां गया। भाजपा की रैली में भी बुर्का पहनी महिलाएं दिखाई गईं। नड्डा जी की आरती उतारती मुस्लिम महिलाएं दिखाई गईं, लेकिन यह हिपोक्रेसी क्यों है।’ इसके साथ ही ओवैसी ने कहा कि कुरान में हिजाब और निकाब पहनने की बात कही है। 
सांसद ओवैसी ने लड़कों की नारेबाजी के जवाब में अल्लाह हू अकबर का नारा लगाने वाली मुस्कान नाम की लड़की की भी तारीफ की। ओवैसी ने कहा कि मुस्कान ने जो किया है, वह बहादुरी का काम था। ओवैसी ने कहा, ‘मुस्कान को कॉलेज में अंदर जाने से रोका गया था, जो असाइनमेंट जमा करना चाहती थी। सरकार ने ये फैसला अचानक क्यों लिया है? आखिर किसी लड़की के सामने क्यों लड़कों के हुजूम ने नारे लगाए।’ उन्होंने कहा कि फीफा ने 2014 में कहा था कि आप हिजाब पहनकर फुटबॉल खेल सकते हैँ। इसके अलावा बॉस्केटबॉल फेडरेशन ने कहा था कि हिजाब पहनकर आप खेल सकते हैं। 
ओवैसी ने कहा कि महिलाओं की इज्जत के लिए हिजाब जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि मैं किसी महिला को घूरे जा रहा हूं,तब वह गुनाह है। पुरुषों के लिए भी आदेश है कि वे ऐसा न करें और अपनी नजरें नीचे करें। ओवैसी ने कहा कि हिजाब हमारे विश्वास का हिस्सा है। ओवैसी ने कहा कि हम नहीं कह रहे हैं कि कोई बरमूडा शॉर्ट्स पहनकर घूमे या नहीं। हम किसी के ऊपर हिजाब थोप नहीं रहे हैं।ओवैसी ने कहा कि यदि मैं टोपी और दाढ़ी के साथ संसद जा सकता हूं तो फिर लड़कियां क्यों नहीं अपनी पहचान के साथ कहीं जा सकती। उन्होंने कहा कि हिजाब के खिलाफ जो हो रहा है, वह नफरत है। ओवैसी ने कहा कि मैं मुस्कान के माता-पिता को सलाम करता हूं कि उन्होंने इतनी बहादुर लड़की को पैदा किया है। उसने जो किया है, वह आसान काम नहीं था। आखिर उन लड़के और लड़कियों को भगवा शॉल कौन दे रहा है। यही मैंने संसद में कहा था कि यह रैडिकलाइजेशन कैसे हो रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!