कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद के बीच बोले राज्य के सीएम बसवराज बोम्मई, बाहरी लोग भंग न करें स्कूल और राज्य की शांति

 हिजाब मामले पर कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि मैं लोगों से विनती करता हूं राज्य में शांति बनाए रखें.

हिजाब पहनने को लेकर विवाद के चलते कर्नाटक में शुरू हुआ प्रदर्शन राज्य के कई और स्कूल कॉलेजो में फैलते दिखा तो वहीं पथराव और टकराव जैसी स्थिति भी देखने को मिली. वहीं अब कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि मैं लोगों से विनती करता हूं राज्य में शांति बनाए रखें. उन्होंने कहा कि, मैं बाहरी लोगों से अपील करता हूं कि वे स्कूल परिसरों और राज्य में शांति भंग न करें. शांतिपूर्ण माहौल बनाना हमारा कर्तव्य है ताकि न्याय दिया जा सके.

बता दें, हिजाब को लेकर छिड़ा विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने गुरुवार को मामला सुप्रीम कोर्ट में रखा. उन्होंने कहा कि 2 महीने बाद परीक्षा है और लड़कियों को स्कूल आने से रोका जा रहा है. उन पर पत्थर चलाए जा रहे हैं. कपिल सिब्बल ने कहा कि यह उस धार्मिक मामले की तरह से जिसपर 9 जजों की बेंच ने सुनवाई की थी.

आपको जानकारी के लिए बता दें कि सबरीमाला मंदिर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की बेंच ने सुनवाई की थी. सिब्बल की अपील पर चीफ जस्टिस ने कहा कि हाई कोर्ट के 3 जजों की बेंच मामला सुन रही है. हो सकता है वह आपको कुछ राहत दे. पहले उन्हें सुनने दीजिए.

कर्नाटक के उडुपी के एक सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज की कक्षा में हिजाब पहनकर आई छात्राओं को कॉलेज परिसर से बाहर चले जाने को कहा गया. यह मुद्दा अब राज्य के विभिन्न हिस्सों में भी फैल गया है. दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा समर्थित युवा हिन्दू भगवा गमछा डालकर इस मामले में कूद पड़े हैं. उसके बाद कभी पुलिस के साथ छात्रों की झड़प की खबरें सामने आयी तो कभी अभिभावक पत्थर फैंके जाने की खबरों ने राज्य सरकार की परेशानी को बढ़ाया.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!