हिजाब विवाद: भाजपा विधायक रेणुकाचार्य ने दिया विवादित बयान, बाद में मांगी माफी

बेंगलूरु: देश में चल रहे हिजाब विवाद के बीच, कर्नाटक के भाजपा विधायक रेणुकाचार्य ने भी बुधवार को बयान दिया. उन्होंने कहा कि बलात्कार के मामले बढ़ रहे हैं क्योंकि महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले कुछ कपड़े पुरुषों को ‘उत्तेजित’ करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेजों में छात्राओं के ऐसी यूनिफॉर्म होनी चाहिए जो उनके शरीर को ढके. हमारे देश में महिलाओं का सम्मान है और हम उन्हें मां मानते हैं. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि केरल और बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि स्कूल और कॉलेज में यूनिफॉर्म अनिवार्य है और सरकार ने भी यही कहा है. छात्राओं के पोशाक के लिए बिकनी शब्द का इस्तेमाल करना निंदनीय है. ये बातें उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहीं.

पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा नेता ने जोर देकर कहा कि इस तरह के कपड़े पुरुषों को उत्तेजित करते हैं. हालांकि मामले को विवाद का रूप लेता देख उन्होंने कुछ ही घंटों के भीतर उन्होंने अपनी टिप्पणी पर माफी मांगी. उन्होंने कहा कि, ‘अगर मेरी टिप्पणी से मेरी किसी बहन को ठेस पहुंची है, तो मैं माफी मांगता हूं. मेरा इरादा किसी महिला को के सम्मान को चोट पहुंचाने या अपमान करने का नहीं था.

इससे पहले चाहे प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया था कि, चाहे वह बिकनी हो, घूंघट हो, जींस हो या हिजाब, यह तय करना एक महिला का अधिकार है कि वह क्या पहनना चाहती है. यह अधिकार उसे भारतीय संविधान द्वारा दिया गया है. महिलाओं को परेशान करना बंद करो.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!