अमृतसर में ड्रोन से फेंका गया विस्फोटक, BSF चला रही सर्च अभियान

अमृतसर : पाकिस्तान की ओर से फिर नापाक हरकत की गई है. अमृतसर के अजनाला में देर रात पाकिस्तान की ओर से आए ड्रोन से विस्फोटक गिराया गया. बीएसएफ की ओर से फायरिंग की गई तो ड्रोन वापस पाकिस्तान की ओर चला गया.जानकारी के मुताबिक अजनाला में रामदास पुलिस थाने के पास भारत-पाक सीमा पर बीओपी पंजराई में ड्रोन को देखा गया, जिसके बाद ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग की. बीएसएफ की इस कार्रवाई के बाद ड्रोन वापस लौट गया. सूत्रों के मुताबिक यह ड्रोन पाकिस्तान से आया था. इस घटना के बाद बीएसएफ और पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक, ड्रोन ने भारत की तरफ एक विस्फोटक उपकरण गिराया है. इस उपकरण की जांच बीएसएफ के अधिकारी कर रहे हैं.

बता दें कि, पंजाब से सटे बॉर्डर पर पाकिस्तान की ओर से समय-समय पर इस तरह की नापाक हरकत की जाती रही है. ड्रोन के जरिए वह विस्फोटक, मादक पदार्थ और अन्य संदिग्ध सामानों को भारत भेजता है. हालांकि हर बार पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी है. हमारे देश के जांबाज सिपाही पाकिस्तान के प्रत्येक मंसूबों को नाकाम कर देते हैं.

बीएसएफ ने इससे पहले दिसंबर में भी पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक ड्रोन को मार गिराया था. सूत्रों ने बताया था कि ड्रोन को पाकिस्तान वाले इलाके से उड़ाया गया था. ड्रोन मेड इन चाइना था. पिछले कुछ महीनों में सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन्स के मिलने की घटनाओं में वृद्धि हुई है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!