हिजाब-भगवा मुद्दा: शिवमोग्गा में छात्र ने फहराया भगवा झंडा, पुलिस ने कहा नहीं हटाया गया तिरंगा

शिवमोग्गा: कर्नाटक में हिजाब को लेकर विरोध प्रदर्शन के बीच, शिवमोग्गा के एक सरकारी कॉलेज में एक लड़के ने पोल पर चढ़कर भगवा झंडा फहराया . यह घटना मंगवार को कॉलेज परिसर में धरना प्रदर्शन के दौरान हुई.

दूसरी ओर पुलिस ने इस दावे को खारिज किया है कि कॉलेज परिसर में तिरंगा हटाकर भगवा झंडा फहराया गया. शिवमोग्गा के SP बीएम लक्ष्मी प्रसाद ने कहा, ‘हमें कुछ वीडियो मिले हैं जिसके आधार पर हम गिरफ़्तारी करेंगे. 3 FIR दायर की गई है. साथ ही कहा गया कि पोल में राष्ट्रीय ध्वज उतारकर भगवा झंडा लहराया गया जो कि सत्य नहीं है. उस पोल पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं था, पोल खाली था.’

वहीं, भगवा मुद्दा को लेकर वायरल एक वीडियो में दिखाया गया है कि कॉलेज में हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों में एक ने झंडा लेकर पोल पर चढ़ गया और वह भगवा झंडा फहरा रहा है. भगवा झंडा फहराने के बाद छात्र जय श्रीराम के नारे लगाने लगा.

इस घटना के बाद कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष (केपीसीसी) अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने ट्वीट किया कि कर्नाटक के कुछ शैक्षणिक संस्थानों की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि एक मामले में राष्ट्रीय ध्वज को भगवा ध्वज से बदल दिया गया. मुझे लगता है कि कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए प्रभावित संस्थानों को एक हफ्ते के लिए बंद कर देना चाहिए. शिक्षण ऑनलाइन जारी रह सकता है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!