सिंधिया के दोस्त के बैंक लॉकर से एक करोड़ के गहने गायब

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के बचपन के दोस्त रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बालेंद्र शुक्ला की पत्नी को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, बालेंद्र शुक्ला की पत्नी के करीब एक करोड़ से अधिक कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बैंक लाॅकर गायब हो गए. फिलहाल बालेंद्र शुक्ला ने घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है.

अचानक गायब हुए गहने
बालेंद्र शुक्ला ने बताया कि, उनकी पत्नी पुष्पा की गहने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया चेतकपुरी ब्रांच थाना झांसी रोड के लॉकर में रखे हुए थे। जब उनकी पत्नी 26 फरवरी 2020 को लॉकर ऑपरेट करने गई थी तो उसमें गहने यथावत रखे हुए थे, लेकिन इसके बाद जब 25 जून 2021 को लॉकर को ऑपरेट करने पहुंची तो लॉकर का सामान गायब था. जब इस मामले में उन्होंने बैंक अधिकारियों से पूछा तो, बैंक प्रबंधन ने हाथ खड़े कर दिए.

क्राइम ब्रांच पहुंचा मामला
गहने चोरी होने की शिकायत पूर्व मंत्री बालेंद्र शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक अमित सांघी से की. वहीं मामले में एसपी सांघी का कहना है कि, शिकायत मिलने के बाद उन्होंने इस पूरे मामले को क्राइम ब्रांच को सौंपा है. बैंक के अधिकारियों से भी इस संबंध में पूछताछ कर, और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है.

कौन हैं बालेंद्र शुक्ला
बता दें कि, पूर्व मंत्री बालेंद्र शुक्ला केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया के बाल मित्र हैं, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया की राजनीति के आने के बाद भी वह भाजपा में चले गये थे, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद वह वापस कांग्रेस में लौट आए हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!