सुन्दर कांड और हनुमान चालीसा का पाठ गंगा में

प्रयागराज : तम्बुओं और आस्था की नगरी कुंभ में वैभव के साथ साथ सांसारिक मोह-माया त्यागने के बाद भी कई साधु संत महात्मा प्रयागराज में करोड़ों अरबों फूंककर राजसी ठाट बाट और अपने वैभव का प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इसी कुंभ में कई ऐसे संत हैं जो वास्तव में संगम की रेती पहुंचकर जप तप में विश्वास कर रहे हैं. पतित पावनी मां गंगा की गोद में व्यतीत करते हैं ढाई घंटे

कुंभ मेला के सेक्टर पांच खाक चौक स्थित विनैका बाबा के शिविर में एक ऐसे संत हैं, जो हर दिन पतित पावनी गंगा में लगभग ढाई घंटे खड़े होकर श्रीरामचरित मानस के पांचवें अध्याय सुन्दर कांड और 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं. श्रीमदजगद्गुरु पीठाधीश्वर स्वामी रामसुभग दास देवाचार्य महाराज (विनैका बाबा) के कृपापात्र शिष्य स्वामी जय प्रकाश दास जी महाराज पिछले कई बरस से गंगा में ढाई घंटे गले तक डूबे रहकर सुन्दर कांड का पाठ और 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ हर रोज करते हैं.

विनैका बाबा बताते हैं कि जय प्रकाश दास जी महाराज बचपन से ही सूर हैं और पिछले कुंभ, अर्द्धकुंभ और प्रयाग में लगने वाले माघ माह में संगम तट पर आ रहे हैं. जहां वह प्रतिदिन भोर में गंगा तट पर पहुंचकर जप तप करते हैं. स्वामी जय प्रकाश दास जी महाराज ने बताया कि वह मूलतः छतरपुर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. पिछले अर्द्धकुंभ में भी प्रयाग आए थे. उनका कहना है कि वह भोर में ही गंगा के तट पर जाते हैं और पतित पावनी मां गंगा में खड़े रहकर तप करते हैं. वहीं इसी कुंभ में कई ऐसे महात्मा हैं जो आलीशान शिविरों में करोड़ों रुपये खर्च कर आरामतलब जीवन व्यतीत कर रहे हैं. कई ऐसे शिविर भी हैं जहां ऑडी और मर्सिडीज जैसी गाड़ियां खड़ी मिलती हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!