लता दीदी के निधन से पूरे एमपी में शोक की लहर, सीएम ने कहा- समूचे विश्व ने एक स्वर साधिका को खो दिया

भोपाल। स्वर कोकिला लता मंगेशकर का रविवार को मुंबई में निधन हो गया. वह 92 साल की थीं. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन से पूरा देश शोक मना रहा है. सुर सम्राज्ञी लता दीदी का मध्य प्रदेश और इंदौर से खास नाता रहा है. यहां के सिख मोहल्ले में उनका जन्म हुआ, उनका बचपन बीता. इंदौर से स्वर कोकिला की कई तरह की यादें जुड़ी है. लता मंगेशकर के निधन पर मध्य प्रदेश में भी शोक की लहर दौड़ गई है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित प्रदेश के सभी नेताओं और तमाम हस्तियों ने लता दीदी को उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है.

लता दीदी का तपस्वी जीवन स्वर साधना का अप्रतिम अध्याय- शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वर साम्राज्ञी, परम श्रद्धेय लता मंगेशकर जी के निधन से अन्तर्मन दुख, पीड़ा, शोक से व्यथित है. देश ही नहीं, समूचे विश्व ने एक ऐसी स्वर साधिका को खो दिया, जिन्होंने अपनी मधुर आवाज से जीवन में आनंद घोलने वाले असंख्य गीत दिए. लता दीदी का तपस्वी जीवन स्वर साधना का अप्रतिम अध्याय है. सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि लता दीदी का जीवन हिंदी फिल्म जगत के साथ ही भारतीय संगीत की ऐसी अद्भुत यात्रा रही, जिसने कई पीढ़ियों को मानवीय संवेदनाओं को जीवंत करते गीत-संगीत से जोड़ा. फिल्म जगत के उद्भव से अत्याधुनिक युग में प्रवेश करने तक दीदी सहयोगी से संरक्षक तक की भूमिका में रहीं. उन्होंने कहा कि गीत-संगीत के प्रति समर्पण से परिष्कृत लता दीदी का व्यक्तित्व शालीनता, सौम्यता व आत्मीयता की त्रिवेणी रहा, जो कला साधकों को अनंतकाल तक प्रेरित करता रहेगा. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें. अपनी सुमधुर अमर आवाज से लता दीदी सदैव हम सभी के बीच रहेंगी.

लता मंगेशकर जी के निधन का समाचार बेहद पीड़ादायक- कमलनाथ

मध्य प्रदेश पीसीसी अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने स्वर कोकिला के निधन पर कहा कि- “सुर साम्राज्ञी, कई पुरस्कारों से सम्मानित, मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्मी लता मंगेशकर जी के निधन का समाचार बेहद पीड़ादायक है. आज उनके निधन से संगीत का एक युग समाप्त हो गया. उनका निधन कला क्षेत्र की ऐसी क्षति है जो कभी पूरी नही हो सकती है. उन्होंने भारतीय संगीत को अपनी सुरीली आवाज़ से विश्व भर में पहचान दी. उनके निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. ईश्वर उनके परिजनों व करोड़ों प्रशंसको को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे”.

पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने शोक व्यक्त किया

लता मंगेशकर के निधन पर पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि – स्वर कोकिला, “भारत रत्न आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें”.

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जताय दु:ख

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि – “स्वरकोकिला, सुर शिरोमणि, भारत रत्न और हम सब की प्रिय लता दी के निधन की खबर अत्यंत पीड़ादाई है. ईश्वर उनकी दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और करोड़ों देशवासियों को इस असीम दूख को सहन करने की शक्ति दे.”

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!