रेल मंत्री के गांव स्थित ‘रेल-स्कूल’ बना आकर्षण का केंद्र

पाली: राजस्थान के पाली जिले के जीवंद कलां गांव में शिक्षा के स्तर में सुधार करने और बच्चों को स्कूल तक लाने के लिए अनूठा प्रयोग किया गया है. दरअसल, हाल ही में जीवंद कलां गांव में स्थित राजकीय विद्यालय का कायाकल्प किया गया है. खास बात ये है कि स्कूल की रंगाई-पुताई रेलगाड़ी के जैसै की गई है. वहीं कक्षाएं भी ऐसी है कि मानो रेल के कोच हों. यह स्कूल इसलिए भी चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि यह वर्तमान रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के पैतृक गांव में है. इस प्रयोग से विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का सफर आसान होने के साथ उत्साहपूर्ण हो गया है

जीवंद कलां में राजकीय विद्यालय को रेल का रूप देने से बच्चों में स्कूल आने के प्रति रूझान बढ़ा है. वहीं स्कूल को देखने के लिए आसपास के गांवों के साथ ही दूरदराज से भी लोग देखने आ रहे हैं. हाल ही रेल मंत्री ने पाली का दौरा किया था. इस दौरान वहां की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों पर भी चर्चा की थी.

पाली का यह राजकीय विद्यालय अब उसकी पहचान बन गया है. लोग अब इस गांव को रेल वाले स्कूल के गांव के नाम से भी जानने लगे हैं. इस स्कूल को निखारने और उसे रेलगाड़ी का स्वरूप देने के लिए जीवंद कलां गांव के विद्यालय के विभागीय बजट के साथ ही कई अन्य लोगों ने भी सहयोग दिया है. इस विद्यालय में लगभग 200 से ज्यादा छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!