MP में दिन में 4 और रात में 6 डिग्री तक लुढ़का पारा; कई शहरों में शीतलहर के आसार

भोपाल  उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के चलते मध्यप्रदेश में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। दिन में पारा जहां 4 डिग्री तक लुढ़का, तो रात में यह 6 डिग्री तक गिर गया। सर्द हवाओं के चलते अगले 24 घंटे में भोपाल-इंदौर समेत प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर चल सकती है। धार और सागर में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है। इंदौर, उज्जैन, धार और शाजापुर में कहीं-कहीं दिन में कोल्ड वेव रह सकती है। ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़ और सीधी में कहीं-कहीं मध्यम कोहरा देखा जा सकता है। दरअसल, देश के उत्तरी हिस्से में हुई बर्फबारी के असर से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। बीते 24 घंटे में पारे की चाल बदल गई। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

भोपाल में रात का तापमान सबसे ज्यादा 6 डिग्री गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। एक दिन पहले तक न्यूनतम तापमान 14 डिग्री पर पहुंच गया था। इंदौर में भी तापमान साढ़े 4 डिग्री गिरकर 9 से नीचे आ गया है। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी दो दिन तक इसी तरह हल्की ठंड रहेगी। उसके बाद फिर से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

यह सिस्टम सक्रिय

वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक चक्रवातीय गतिविधियों के रूप में मध्योपरी क्षोभमंडल में ट्रफ के साथ सक्रिय है। जिसके प्रभाव में उत्तरी राजस्थान में चक्रवातीय गतिविधियां भी बन गई हैं। पश्चिमी असम और कोमरीन सागर के ऊपर भी चक्रवात सक्रिय है। 6 फरवरी से अगला दुर्बल पश्चिमी विक्षोभ (पाकिस्तान से आने वाली हवाएं) संभावित हैं।

बीते 24 घंटे में चंबल में जमकर बारिश के साथ गिरे ओले

बीते चौबीस घंटों के दौरान चंबल के इलाकों में जमकर बारिश के साथ ओले गिरे। इसके साथ ही कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। कुछ इलाकों में हल्के बादल भी छाए। भोपाल में रात के समय हल्के बादल भी रहे थे। हालांकि, अब बारिश की संभावना नहीं है।

यहां रात का पारा सबसे कम रहा

शहरतापमान
उज्जैन8.0
गुना8.0
रायसेन8.6
ग्वालियर8.6

यहां रात का पारा सबसे ज्यादा रहा

शहरतापमान
नरसिंहपुर14.0
सतना13.4
सीधी12.8
जबलपुर12.8

चार प्रमुख शहरों में रात का पारा

शहरतापमान
ग्वालियर8.6
इंदौर8.7
भोपाल9.0
जबलपुर12.8
  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!