केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ नहीं लड़ेंगी पल्लवी

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान में जहां अब एक सप्ताह का ही समय रह गया है, समाजवादी पार्टी गठबंधन में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सपा और अपना दल (कमेरावादी) के बीच दरार की खबरें सामने आ रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स यहां तक दावा किया जा रहा है कि अपना दल (के) की उम्मीदवार पल्लवी पटेल ने सिराथू से केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। कहा जा रहा है कि पार्टी मानती है कि सपा ने अपनी तरफ से पल्लवी के नाम का ऐलान बीजेपी के एक दिग्गज उम्मीदवार के खिलाफ कर दी गई, जिनके खिलाफ जीतना आसान नहीं है। इस बीच अपना दल (कमेरावादी) के राष्ट्रीय महासचिव  गठबंधन टूटने की बात से तो इनकार किया, लेकिन विवाद की बात जरूर मानी। पंकज ने कहा कि पार्टी ने अपनी ओर से घोषित सभी 7 सीटों को अब सपा को सुपुर्द कर दिया है और अब सपा को फैसला लेना है। सिराथू से पल्लवी पटेल चुनाव लड़ेंगी या नहीं? इसके जवाब में पंकज ने कहा कि अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है कि उनकी पार्टी कहां से लड़ेगी और कहां से नहीं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मुद्दों के आधार पर उनकी पार्टी ने सपा को समर्थन दिया है और यदि एक भी सीट लड़ने को नहीं दी जाती है फिर भी वह गठबंधन के साथ बने रहेंगे। पंकज ने कहा, ”रणनीतिक तौर पर जो सीटें हमारे लिए तय हुईं थीं, लेकिन अब पार्टी में अधिक लोग आ गए हैं, ओवरफ्लो हो रहा है, कुछ और लोगों की वजह से कुछ असहजता है। इस लड़ाई और उद्देश्य के महत्व को देखते हुए अपनी तरफ से कहा है कि हम सभी सीटें आपको वापस करते हैं, आपको जिन भी सीटों पर सुविधा हो बता दें, लड़ लेंगे। एक भी सीट नहीं देंगे तो भी बिना सीट चुनाव लड़ लेंगे।” जौनपुर, बनारस, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, इलाहाबाद जैसी सीटों को लेकर विवाद हो रहा है। बाताया जा रहा है कि इन सीटों पर अपना दल कमेरावादी ने उम्मीदवार तय कर लिए थे, लेकिन अब सपा की ओर से इनपर फैसले लिए जाने से पार्टी नाराज है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!