रामदेव बाबा ने लॉन्च किया क्रेडिट कार्ड

पंजाब नेशनल बैंक और बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की पार्टनरशिप में को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड पर 25,000 रुपये से 5 लाख रुपये तक की क्रेडिट लिमिट मिलेगी। वहीं, सेलेक्ट कार्ड पर 50,000 रुपये से 10 लाख रुपये तक की क्रेडिट लिमिट मिलेगी। 

बाबा रामदेव को फायदा- अगर उपभोक्ताओं की खरीदने की क्षमता बढ़ती है तो इसका फायदा पतंजलि को होगा और बिक्री बढ़ाने में मदद मिलेगी। प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड पर 25,000 रुपये से 5 लाख रुपये तक की क्रेडिट लिमिट है वहीं, सेलेक्ट कार्ड पर यह लिमिट 10 लाख रुपये तक भी है। खरीद क्षमता बढ़ाने के साथ यह बाबा रामदेव को एक नए सेक्टर में प्रवेश करने का मौका है। इसके अलावा कंपनी को फिनटेक सेक्टर में प्रवेश करने का मौका मिलेगा। 

पंजाब नेशनल बैंक को क्या फायदा- पीएनबी को पतंजलि के विशाल निष्ठावान उपभोक्ता मिलेंगे, यह पीएनबी के मध्यम वर्ग को टारगेट करने की योजना से काफी हद तक मेल खाता है। क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं के मामले में दूसरे बैंको के मुकाबले पीएनबी काफी पीछे है, इस कदम से पीएनबी इस सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बना सकता है। देश में क्रेडिट कार्ड अभी भी काफी काम लोगों के पास है और यह एक बेहद लाभदायक बिज़नेस है।

ग्राहकों को इससे क्‍या क्‍या फायदे होगें  


1. सेलेक्ट कार्डहोल्डर्स को एक्टिवेशन पर 300 रिवॉर्ड प्वाइंट्स का वेलकम बोनस
2. प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड पर 25,000 रुपये से 5 लाख रुपये तक की क्रेडिट लिमिट
3. सेलेक्ट कार्ड पर 50,000 रुपये से 10 लाख रुपये तक की क्रेडिट लिमिट
4. पतंजलि स्टोर्स और लॉयल्टी पॉइंट्स पर 2% कैशबैक
5. पीएनबी जिनी ऐप से क्रेडिट कार्ड से भुगतान मैनेज कर सकेंगे
6. एयरपोर्ट लाउंज, जिम, गोल्फ, स्वास्थ्य जांच जैसी एकाधिक सदस्यता
7. पतंजलि के सदस्यता कार्ड के लिए ऑनलाइन रिचार्ज पर 5-7% कैशबैक
8. 2 लाख से 10 लाख रुपए तक का बीमा कवरेज 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!